HomeFaridabadघरेलू मनमुटाव के कारण 28 वर्षीय महिला ने छोड़ा घर, पुलिस ने...

घरेलू मनमुटाव के कारण 28 वर्षीय महिला ने छोड़ा घर, पुलिस ने तलाश कर परिजनों के किया हवाले

Published on

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरजीत सिंह की टीम ने पुलिस चौकी चावला कॉलोनी की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए निकली 28 वर्षीय महिला को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से बरामद करने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त गुमशुदा महिला 12 फरवरी को घर वालों के साथ मनमुटाव के कारण घर से बिना बताए निकल गई थी। जिसकी सूचना पुलिस चौकी चावला कॉलोनी में 14 फरवरी को महिला के परिजनों द्वारा दी गई थी।

जिसपर पुलिस चौकी द्वारा थाना सिटी बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई थी। महिला की गुमशुदा की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम की सहायता से प्रत्येक थाने व चौकियों में दी तथा पुलिस के सभी सोशल मीडिया ग्रुपों में लड़की को फोटो से तलाश करने के बारे में सूचना दी गई।

घरेलू मनमुटाव के कारण 28 वर्षीय महिला ने छोड़ा घर, पुलिस ने तलाश कर परिजनों के किया हवाले

जिसकी तफ्तीश क्राइम ब्रांच कैट ने पुलिस चौकी चावला कॉलोनी की टीम के साथ संयुक्त रूप से की जा रही थी। कैट टीम को महिला के बारे में गुप्त सूत्रों से शांति निकेतन एडीए कॉलोनी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की सूचना प्राप्त हुई। महिला को पुलिस चौकी टीम के द्वारा कैट टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ से बरामद कर फरीदाबाद लाया गया। महिला के परिवारजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है।

महिला से उसके परिवार के सामने पूछताछ की गई जिस ने बताया कि वह किसी बात को लेकर परिवार वालों से नाराज थी जिसके कारण वह घर से बिना बताए निकल गई थी।

घरेलू मनमुटाव के कारण 28 वर्षीय महिला ने छोड़ा घर, पुलिस ने तलाश कर परिजनों के किया हवाले

अब वह अपने परिवार वालों के साथ जाना चाहती है। कानूनी प्रक्रिया के उपरांत महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। जिस पर महिला के परिवारजनों ने फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this