Categories: FaridabadSports

फरीदाबाद के सेक्टर 12 में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



फरीदाबाद खेल परिसर सेक्टर 12 के प्रांगण में आज जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव की धर्मपत्नी अंजू यादव ने मुख्य अतिथि के तौर शिरकत की।

अंजू यादव ने महिला मटका रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता दो भागों में की गई। ग्रामीण आंचल में ब्लॉक स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता जिसमें 18 से 26 वर्ष की उम्र की लड़कियां 400 मीटर रेस, 300 मीटर रेस, साइकिल रेस, 26 साल की उम्र से ऊपर की महिलाओं की रेस में मटका रेस, आलू चम्मच रेस, 100 मीटर रेस का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद के सेक्टर 12 में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजनफरीदाबाद के सेक्टर 12 में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली प्रतिभागी महिलाओं को प्रथम 2100/- रुपए, द्वितीय 1100/- रुपए और तृतीय स्थान पर आने वाली महिला प्रतिभागी को 750/- रुo ईनाम दिया गयाꓲ

ब्लॉक स्तर पर जो भी महिला पहला, दूसरा, व तीसरा प्राप्त करती हैंꓲ उनको जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में इनाम राशि के रूप में 4100/- रुपए, 3100/- रुपए और 2100/- रुपए दिए जाते हैंꓲ जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में हर खेल में कम से कम 18 प्रतिभागी शामिल होते है।



इन खेलों में सबसे पहले 300 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, आलू चम्मच रेस, साइकिल रेस, मटका रेस, 100 मीटर रेस इत्यादि खेल प्रतियोगिता कराई गई। 300 मीटर रेस में पहला स्थान मोनिका, द्वितीय स्थान गाव नचौली की सविता नागर, तीसरा स्थान बल्लभगढ़ की मोनिका ने जीता।

400 मीटर की रेस में पहला स्थान बल्लभगढ़ की रीता, दूसरा स्थान मुकेश कॉलोनी की काजल शर्मा, तीसरा स्थान आंचल ने प्राप्त किया। आलू चम्मच रेस में पहला स्थान गीता, द्वितीय स्थान मधु और तीसरा स्थान अनुषा ने हासिल किया।



साइकिल रेस में पहला स्थान गाव बडोली की, द्वितीय स्थान बल्लभगढ़ की धारणा और तृतीय स्थान शालू ने हासिल किया। इसी क्रम में मटका रेस में पहला स्थान गाव चंदावली की कविता, द्वितीय स्थान तिलपत की ललिता और तृतीय स्थान गाव भाखड़ी की सीमा ने प्राप्त किया।

इसी क्रम में 100 मीटर रेस में पहला स्थान भारती, द्वितीय स्थान पर्वतीय कॉलोनी की सुमित्रा, तृतीय स्थान पूजा ने हासिल कियाꓲ अन्य सभी महिला प्रतिभागियों को प्रोत्साहन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गयाꓲ इस अवसर पर मीनाक्षी डीपीओ सुशील सिंह, अनीता गाबा, अनीता शर्मा, मंजू शर्मा, पंकज यादव इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेꓲ

PEHCHAN FARIDABAD

Published by
PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

Faridabad की इस दुकान के छोले- भटूरो का स्वाद कर देगा आपको दीवाना, जल्दी से यहां देखे Location 

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद अब सिर्फ औद्योगिक नगरी नहीं है, बल्कि चटोरो का भी शहर बन…

18 hours ago

Haryana का एक ऐसा मंदिर जो जाना जाता हैं छोटी काशी के नाम से, जल्दी से यहां देखें Location 

हरियाणा में आपकों दर्शन करने के लिए बहुत से तीर्थ स्थल  मिल जाएंगे। इन में…

18 hours ago

Haryana के इस जिले के लोगों को मिलेगी जल्द मिलेगी “ट्रामा सेंटर” की सुविधा, यहाँ पढ़ें पूरी ख़बर 

प्रदेश की स्वास्थ सेवा को मजबूत और बेहतर करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास…

19 hours ago

Haryana सरकार ने बैन किए यह 3 तीन हरियाणवी गाने, इस फैसले के बाद म्यूज़िक इंडस्ट्री में मचा बवाल 

इन दिनों हरियाणा सरकार के एक फ़ैसले ने पूरी हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में बवाल मचा…

19 hours ago

क्या है Faridabad शहर में गंदगी का कारण नगर निगम की लापरवाही या अवैध कब्जा, कमेंट करके दे अपनी राय

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में अब गंदगी एक आम समस्या हों गई हैं। यहां सीवर का…

19 hours ago

Special Child को पढ़ाने के लिए Faridabad में होगा यह काम, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

शिक्षा पाने और ज्ञान अर्जित करने का अधिकार सभी बच्चो का होता है, अब चाहे…

3 days ago