Categories: Entertainment

“विश्वसुंदरी से शादी करने के बाद कैसा लगता है ?”, इस सवाल के जवाब देने के बाद अभिषेक बन गए पति नंबर. 1

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के बहुत ही जाने-माने अभिनेता है। वह लोगों से खुलकर बात करना पसंद करते हैं और उन्हीं की तरह उनके बेटे भी सभी से खुलकर बात करना पसंद करते हैं। जैसे कि आप सभी को पता ही है कि अभिषेक बच्चन की शादी मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से हुई है। जिसके बाद अभिषेक बच्चन की पत्नी के बारे में कई बार सवाल किए गए है। अभिषेक भी उन सवालों के जवाब ऐसे देते थे कि लोगों का मुंह बंद हो जाता था।

अभिषेक बच्चन ऐसा जब करते है,  जब वह किसी इंटरव्यू का हिस्सा बने हो या फिर किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी रिपोर्टर ने उनसे ऐसा सवाल किया हो। उनका ऐसा ही हाजिर जवाब अंदाज तब भी देखने को मिला जब वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक नामी हस्ती के शो में पहुंचे थे और वहां उनसे पर्सनल सवाल किए गए थे।

आपको बता दे,  शादी के बाद पहली बार अभिषेक और ऐश्वर्या ओपरा विनफ्रे के शो में पहुंचे थे। अमेरिकन पर्सनैलिटी और होस्ट ने इस न्यूली मैरिड कपल से ऐसे-ऐसे सवाल पूछे थे, जो बहुत ही ज्यादा निजी थे। लेकिन हर एक सवाल का स्टार जोड़ी ने ऐसे बेबाक अंदाज में जवाब दिया था कि ओपरा भी उनसे इम्प्रेस हुए बगैर नहीं रह सकी थीं।

ओपरा ने अभिषेक से पूछा कि वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत महिला से शादी करके कैसा लगता है तो अभिषेक ने कहा था, ‘यह आंखों के लिए सुखद होता है’। इसके बाद ओपरा ने शादी को लेकर कहा कि भारत में बहुत ही धूम-धाम से शादी की जाती है। वहां साथ फेरे होते हैं, लेकिन उन 7 फेरों को लेने के बाद तलाक लेना काफी मुश्किल होता होगा। तो ऐश्वर्या ने तुरंत कहा, ‘हम ऐसी बातों को सोचते भी नहीं हैं’।

इस दौरान फिर ओपरा ने दोनों से पूछा कि शादी के बाद आप दोनों परिवार के साथ ही रह रहे हैं, तो यह काम कैसा करता है? इस पर अभिषेक ने ओपरा से पूछा क्या आप अपने परिवार के साथ रहती हैं? तो ओपरा ने कहा, नहीं। फिर अभिषेक ने कहा, तो यह काम कैसे करता है? अभिषेक की बात सुनकर वहां मौजदू सभी लोग हंसने लग जाते हैं।

अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दसवीं, बच्चन सिंह, साहिर लुधियानवी बायोपिक, हैप्पी एनिवर्सरी और धूम 4 में नजर आएंगे। इनमें से कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी हो गई है वहीं, कुछ की अब शुरू होगी।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago