Categories: Faridabad

फरीदाबाद में फिर बड़े पेट्रोल डीजल के दाम, बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई लोगो की मुश्किलें

फरीदाबाद में महंगाई की मार इस कदर बढ़ गई है कि अब आम जनता का जीना मुश्किल हो रहा है। हर चीज में महंगाई बढ़ती हुई नजर आ रही है अगर बात करें सीएनजी पेट्रोल डीजल और एलपीजी के दामों की तो इनकी कीमते आसमान छूने लगी है। सीएनजी के दाम 4 महीने पहले ₹45 थे परंतु अब बढ़कर ₹77 हो गई है।

ऑटो में बैठने वाले दैनिक यात्रियों का कहना है कि जहां पहले हम ₹40 में यात्रा कर लिया करते थे वहीं अब हमारे ₹80 लग रहे हैं। आम जनता तो ऑटो में ही सफर करती है अगर आम जनता के पास इतना पैसा होता तो वह ऑटो मेंbसफर ना करती। 6 अप्रैल यानी कि आज ऑटो चालकों के प्रधान ने ऑटो किरायों की बढ़ोतरी में चक्का जाम का आह्वान किया है।

बीजेपी सरकार जब सत्ता में आई थी तो यह कह कर आई थी कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार फलाना सरकार। परंतु सरकार के यह दावे धरातल पर फेल होते हुए नजर आ रहे हैं वहीं फरीदाबाद जिले की बात करें तो पेट्रोल 104 रूपए के पार जा चुका है वहीं डीजल की बात करें तो ₹97 के पार जा चुका है।

सरसों के तेल की बात करें या करें रिफाइंड तेल की बात तो इनकी कीमत में भी लगातार वृद्धि होती जा रही है। जनता सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रही है कि इन कीमतों में गिरावट आनी चाहिए अगर ऐसे ही महंगाई बढ़ती रही तो आम जनता का घर कैसे चलेगा। कहीं ना कहीं बढ़ते तेल की कीमतों और सीएनजी के दामों की वजह से कुछ ही समय में जनता को साइकिल पर ही यात्रा करनी पड़ेगी ।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago