Categories: CrimeFaridabad

फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद


डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की टीम ने एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गोविंदा उर्फ गुल्लू है जो बल्लभगढ़ के गांव डीग का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने 10 दिन पहले थाना आदर्श नगर एरिया से चोरी की थी।

इसके अलावा आरोपी ने चार दिन पहले थाना सदर बल्लभगढ़ एरिया से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल के बारे में पुलिस को जानकारी दी। आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें आरोपी ने बताया कि वह ताला चाबी बनाने का काम करता है और ज्यादा आमदनी ना होने की वजह से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

आरोपी के कब्जे से थाना आदर्श नगर एरिया से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है वहीं थाना सदर बल्लभगढ़ एरिया से चोरी की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी जल्द ही की जाएगी। पूछताछ पूरी होने तथा बरामदगी के पश्चात कल आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेजा जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago