Categories: CrimeFaridabad

फरीदाबाद पुलिस ने किया बड़ा कारनामा, मोस्ट वांटेड अपराधी को कट्टे सहित किया गिरफ्तार


डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान द्वारा जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों और इनामी बदमाशों के जल्द से जल्द धरपकड़ करके शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नरेश है जो पलवल जिले के अमरोली गांव का रहने वाला है।

वर्ष 2015 में आरोपी ने अपने गांव के सतवीर नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी जिसमें आरोपी नरेश को पलवल कोर्ट से 20 साल की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2019 में आरोपी हाई कोर्ट से बरी हो गया था परंतु आरोपी की अपने गांव में दुश्मनी हो गई थी। इसी दुश्मनी के चलते मृतक सतवीर के लड़के रविंद्र ने 6 जनवरी 2021 को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर नरेश को 6-7 गोलियां मारी थी परंतु उस वारदात में उसकी जान बच गई जिसके पश्चात आरोपी नरेश ने रविंद्र के ऊपर हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था।



कल 5 अप्रैल को आरोपी फरीदाबाद कोर्ट में किसी काम से आया था जिसको क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से एक देसी कट्टे सहित काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सेंट्रल में अवैध हथियार अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले वर्ष 2021 में आरोपी सेक्टर 15 स्थित बैंक में डकैती में शामिल था।

जिसके लिए उसके खिलाफ थाना सेंट्रल में लूट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 11 मार्च 2022 को फरीदाबाद में बैंक लूट के मुकदमे में पुलिस महानिदेशक कार्यालय से आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों के सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago