फ़रीदाबाद के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया भाजपा स्थापना दिवस

आज भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-11 फरीदाबाद पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर फरीदाबाद विधानसभा से विधायक नरेन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल और आर एन सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे । भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर उनकों स्मरण कर भावांजलि दी।

ज़िला अध्यक्ष और ज़िला पदाधिकारियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्थापना दिवस के अवसर पर दिया गया उद्बोधन डिजिटल माध्यम से सुना । ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।

भाजपा फरीदाबाद के सभी वरिष्ठ नेताओं केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश सचिव रेणु भाटिया, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर, प्रवक्ता राजीव जेटली, स्थानीय निकाय प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन पाल सिंह और भाजपा के सभी प्रदेश, जिला और मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और अपने घरों और कार्यालयों पर पार्टी ध्वज फहराया।

फ़रीदाबाद के सभी 20 मंडलों के बूथों पर कार्यकर्ताओं की टोली ने ध्वजारोहण कर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और ख़ुशी के साथ एक उत्सव के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 42 वर्ष पूरे हो गए हैं I यह पार्टी जिसकी सोच राष्ट्र प्रथम की सोच से चलती है वैसे तो 21 अक्तूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे देश भक्त के नेतृत्व में आगे बढ़ी और 1980 में श्र्धेय श्री अटल बिहारी जी के नेतृत्व में भाजपा की स्थापना कर उसका विस्तार हुआ।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago