Categories: Health

सकारात्मक सोमवार : अस्पताल के नही काटने होंगे चक्कर अब SMS से मिलेगी कोरोना रिपोर्ट


पहचान फरीदाबाद प्रत्येक सोमवार आपको सकारात्मक खबरें ही देता है हम चाहते है कि कम से कम एक दिन तो आप सभी को नेगेटिव न्यूज़ से छुटकारा मिल पाए ,,,,, हमारा फरीदाबाद कोरोना की चपेट में आ चुका हैं और लोग इससे डरे हुए है इसलिए यदि किसी को थोड़ी भी तकलीफ होती है वो सीधा अस्पताल का रुख करता है और लग जाता हैं टेस्ट की लाइन में ।

लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी और राहत का इंतजाम किया है अब कोरोना संदिग्धों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें अपनी रिपोर्ट लेने के लिए नागरिक अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं है। उनकी रिपोर्ट मोबाइल पर एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी है और यह व्यवस्था आज से शुरू हो जाएगी।

सकारात्मक सोमवार : अस्पताल के नही काटने होंगे चक्कर अब SMS से मिलेगी कोरोना रिपोर्ट

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय से रिपोर्ट नहीं उपलब्ध करा पा रहा था। इससे संदिग्ध व्यक्ति अपनी रिपोर्ट खुद लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच रहे थे। कोरोना संक्रमित के घर से अस्पताल पहुंचने तक कई लोग संपर्क में आते हैं और उनमें भी कोरोना के संक्रमण का भय रहता है।

इससे स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल ओटीपी से वेरीफाई करने के बाद संदिग्धों की रिपोर्ट एसएमएस से भेजने का फैसला किया है। संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ही संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेशन में रखने का फैसला करेगी।

डॉ.रणदीप सिंह पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं स्वास्थ विभाग समय से रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा रहा है और उन्हें खुद अपना रिपोर्ट लेने बीके अस्पताल चाहता हूं इसलिए अस्पताल परिसर में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है उसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब s.m.s. के जरिये रिपोर्ट देने की सुविधा शुरू करने की योजना है

स्वास्थ्य विभाग ने एसएमएस से रिपोर्ट उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है और सोमवार से शुरू भी हो जाएगा। यदि सोमवार को कुछ खामियां भी दिखती हैं, तो उसे ठीक किया जाएगा। यह निर्णय कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित के उद्देश्य से लिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago