HomeFaridabadसाइबर ठग बैंककर्मी बनकर कर रहे हैं ऑनलाइन ठगी, अभी तक हो...

साइबर ठग बैंककर्मी बनकर कर रहे हैं ऑनलाइन ठगी, अभी तक हो चुकी है 2.20 लाख की लूट

Published on

फरीदाबाद में सरकारी अधिकारी बन धोखाधड़ी करने वालों का मामला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा अभी इस पर काबू नहीं है अब एक नया मामला सामने आ रहा है जिसमे साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर लूटपाट शुरू कर दी है। पूरा मामला हम आपको बताते हैं दरसल साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर दो लोगों के खाते से 2.20 लाख रुपये उड़ा लिए।

गांव कौराली निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर को उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया था। उसने उनके दोनों क्रेडिट कार्ड बंद हो जाने की बात कही। 

साइबर ठग बैंककर्मी बनकर कर रहे हैं ऑनलाइन ठगी, अभी तक हो चुकी है 2.20 लाख की लूट

उन्हें बताया गया कि उनको नया कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके लिए ठग ने प्रोसेस पूरा करने को कहा। सुनील को ओटीपी भेजा गया। उन्होंने वो ओटीपी कॉल करने वाले को बता दिया। इसके बाद उनके दो क्रेडिट कार्ड से 1.25 लाख रुपये निकाल लिए गए। सुनील को जब इसका पता लगा तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। करीब सात महीने जांच के बाद पुलिस ने शिकायत सही पाई और मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसके अलावा सेक्टर-39 चार्मवुड विलेज निवासी गोविंदा प्रसाद झंवर ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को निजी बैंक का कर्मी बताया। उन्हें बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर काफी ज्यादा रिवार्ड प्वाइंट है जिन्हें वो इस्तेमाल कर सकते हैं।

साइबर ठग बैंककर्मी बनकर कर रहे हैं ऑनलाइन ठगी, अभी तक हो चुकी है 2.20 लाख की लूट

ये प्वाइंट उनकी कार्ड लिमिट में जुड़ जाएंगे। इसके बाद पीड़ित को लिंक भेज कर उसे भरने के लिए कहा गया। उनसे ओटीपी भी भरवाया गया। ओटीपी भरते ही पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 1.95 लाख रुपये निकल गए पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है। ठगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साइबर ठग बैंककर्मी बनकर कर रहे हैं ऑनलाइन ठगी, अभी तक हो चुकी है 2.20 लाख की लूट

ये अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ठगी एक ही जगह से की गई है। फिल्हाल पुलिस द्वारा दोनो व्यक्तियों के मामले को दर्ज कर लिया गया है, जांच अभी जारी है । अपराधियों गिरफ्त में लेने का पूरा प्रयास जा रहा है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this