HomeCrimeखनन माफियाओं ने लिया भैंसा बुग्गी का सहारा, फरीदाबाद में कर रहे...

खनन माफियाओं ने लिया भैंसा बुग्गी का सहारा, फरीदाबाद में कर रहे हैं बिना डर के तस्करी

Published on

पिछले कुछ महीनों से पुलिस और रेत चोरी करने वालों के लिए खनन का खेल चूहे-बिल्ली की लड़ाई जैसा हो गया है। खनन माफिया के गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद रेत चुराने वालों की मुसीबत बढ़ गई थी।

खनन माफियाओं ने लिया भैंसा बुग्गी का सहारा, फरीदाबाद में कर रहे हैं बिना डर के तस्करी

अब तावडू में डीसीपी की हत्या के बाद से पुलिस किसी भी कीमत पर खनन माफियाओं को हावी नहीं होने देना चाहती है। इधर, माफियाओं के वाहनों पर चालान और मामलों की संख्या बढ़ जाने से उन्होंने तस्करी के लिए भैंसा बुग्गी का सहारा लिया है।

खनन माफियाओं ने लिया भैंसा बुग्गी का सहारा, फरीदाबाद में कर रहे हैं बिना डर के तस्करी

यमुना के आसपास के गांवों के लोग भैंसा बुग्गी से रेत चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने इसका तोड़ निकालने के लिए कई बुग्गी संचालकों को रोका, लेकिन बुग्गी पर कोई नंबर प्लेट नहीं होने से केवल रेत को ही रास्ते में खाली कराने के अलावा कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

खनन माफियाओं ने लिया भैंसा बुग्गी का सहारा, फरीदाबाद में कर रहे हैं बिना डर के तस्करी

पुलिस भैंसा बुग्गी को थाने में ले आई और भैंसा को थाना परिसर में बांध दिया। पुलिस को लगा मालिक इसे छुड़ाने आएगा और पकड़ा जाएगा। पुलिस के डर से संचालक थाने में नहीं पहुंचा। शाम होते ही चारे के लिए भैंसा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिसर में गोबर भी कर डाला। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से भैंस के मालिक का पता लगाया और चेतावनी के साथ भैंसा बुग्गी वापस करनी पड़ी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this