HomeFaridabadFaridabad News: दिल्ली में बाइक टैक्सी पर है प्रतिबंध, परंतु फरीदाबाद से...

Faridabad News: दिल्ली में बाइक टैक्सी पर है प्रतिबंध, परंतु फरीदाबाद से दिल्ली में जा रही है बेखौफ बाइक टैक्सी

Published on

राजधानी दिल्ली में बाइक टैक्सी पर दिल्ली सरकार के द्वारा रोक लगाए जाने के बाद, अब फरीदाबाद में भी सख्ती देखी जा सकती है। इधर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम उठाने वाला है। वहीं अगर मौजूदा हालात पर नजर डाली जाए तो शहर में बाइक टैक्सियां ​​धड़ल्ले से चल रही हैं। दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद फरीदाबाद से राजधानी के लिए बाइक टैक्सी चल रही हैं।

Faridabad News: दिल्ली में बाइक टैक्सी पर है प्रतिबंध, परंतु फरीदाबाद से दिल्ली में जा रही है बेखौफ बाइक टैक्सी

व्यावसायिक गतिविधियों में प्रयुक्त होने वाले वाहन का रजिस्ट्रेशन भी व्यवसायिक श्रेणी में होना चाहिए, तभी बाइक को टैक्सी के रूप में चलाया जा सकता है, परंतु शहर में ऐसा नहीं हो रहा है। प्राइवेट टैक्सी एप के जरिए दिल्ली-एनसीआर के लिए बाइक टैक्सी बुक की जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि इस पर रोक लगाने के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा, क्योंकि यह मोटर व्हीकल एक्ट का भी उल्लंघन है।

अधिकांश ऐप्स पर बुकिंग

Faridabad News: दिल्ली में बाइक टैक्सी पर है प्रतिबंध, परंतु फरीदाबाद से दिल्ली में जा रही है बेखौफ बाइक टैक्सी

बता दें, फिलहाल कई ऐप के जरिए बाइक टैक्सी बुक की जा सकती है। 20 फरवरी 2023 सोमवार को भी ज्यादातर एप पर दिल्ली के लिए बाइक टैक्सी की बुकिंग आसानी से हो रही थी। अधिकारियों के अनुसार कमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन कमर्शियल मोटर एक्ट के तहत होता है। जिनकी नंबर प्लेट का रंग पीला है, परंतु शहर के अंदर चलने वाली बाइक टैक्सियों का रंग सफेद है, मतलब चालक घरेलू मोटर पंजीकरण के तहत बाइक का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में आज भी करीब पांच हजार बाइक टैक्सी सड़कों पर दौड़ रही हैं। ये टैक्सियां ​​फरीदाबाद से एनसीआर के अलग-अलग शहरों के लिए चलती हैं।

शहर में बाइक टैक्सी ड्राइविंग

Faridabad News: दिल्ली में बाइक टैक्सी पर है प्रतिबंध, परंतु फरीदाबाद से दिल्ली में जा रही है बेखौफ बाइक टैक्सी

बता दें, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र गहलावत का कहना है कि शहर में बाइक टैक्सी चल रही हैं और वह भी बिना व्यवसायिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन के, यह सरासर गलत है। इन पर कार्रवाई की जा सकती है। वैसे अब हम इन बाइक टैक्सियों को लेकर सरकार को पत्र लिखेंगे। सरकार की ओर से जो भी आदेश आएगा, उसे लागू किया जाएगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this