HomePublic Issueग्रेटर फरीदाबाद: ग्रीन हैंड एनजीओ रद्दी से बना रही जरूरतमंद बच्चों के...

ग्रेटर फरीदाबाद: ग्रीन हैंड एनजीओ रद्दी से बना रही जरूरतमंद बच्चों के लिए कॉपी

Published on

Faridabad: सेक्टर-81 स्थित आनंद विला में ग्रीन हैंड एनजीओ की ओर से शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए ‘रद्दी दान करें, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में योगदान दें’ मुहिम चलाई जा रही है। ग्रीन हैंड संस्था फिलहाल स्कूली बच्चों की रद्दी कॉपियों को एकत्रित करके उनमें बचे कोरे पन्नो को अलग कर उनसे नई कॉपी बना रही है। जिसका आगे गरीब बच्चों में वितरण किया जाएगा। वहीं, ग्रीन हैंड एनजीओ की फाउंडर तूलिका ने बताया कि वह पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पिछले छह साल से ऐसे कई कार्य करती आ रही है।

दरअसल, ग्रीन हैंड संस्था के शहर में कुल 12 ब्रांच चल रहे है। संस्था के इस अभियान को अब पूरे शहर में विस्तारित करने की तैयारी है जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को फायदा मिल सके। संस्था घर घर से रद्दी एकत्रित करने के साथ- साथ कई स्कूलों को भी अपने इस अभियान में शामिल करने वाली है। संस्था की फाउंडर तूलिका ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को इस अभियान से जोड़ने के लिए सोशल नेटवर्किंग एप से खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इसके अलावा संस्था की फाउंडर ने बताया कि कुछ अलग तरह के पेड़ों की आवश्यकता होती है। पेड़ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। ऐसे में लगातार पेड़ों की संख्या कम होने से कॉपी किताब भी महंगे होते जा रहे हैं। इसलिए संस्था के सदस्यों ने एक अनोखी पहल की है कि बच्चों की रद्दी पड़ी कॉपियों में से बचे हुए कोरे पन्नू को अलग करके उनको अलग से वाइंड करके नहीं कॉपी का रूप दिया जाएगा और उसे जरूरतमंद बच्चों की पहचान कर वितरित किया जाएगा। वही जो भी परिवार संस्था कि इस अभियान में मदद करना चाहता है वह 2 अप्रैल तक रद्दी पड़े कॉपियों को संस्था के आसपास के सेंटर में जमा करवा सकता है।

वही इन कापियों को बनाने में आने वाले खर्च का वहन संस्था के सदस्य रद्दी पन्नो को बेचकर और कुछ अपनी तरफ से रुपए कंट्रीब्यूटर कर यह कार्य कर रहे हैं। संस्था के अन्य सामाजिक कार्यों के बारे में अधिक जानकारी के लिए  https://www.facebook.com/Faridabadcrockerybank?mibextid=ZbWKwL यह लिंक देख सकते है।

Latest articles

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के...

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे...

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड...

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की...

More like this

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के...

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे...

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड...