HomePublic Issueरिवाजपुर गांव में अस्थाई कचरा घर का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने...

रिवाजपुर गांव में अस्थाई कचरा घर का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Published on

Faridabad: रविवार काे दर्जनों गांवों के लोगों ने नगर निगम द्वारा टिकावली- रिवाजपुर में बनाई जा रही अस्थाई कचरा घर  विरोध किया और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। निगम अधिकारियों के इस फैसले से नाराज ग्रामीणों ने कहा कि रिवाजपुर में दूसरा बंधवाड़ी नही बनने देंगे।

दरअसल, संतोष, माया, आशुतोष रिवाजपुर ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम ने बंधवाड़ी में पहले ही कूड़े का पहाड़ खड़ा कर रखा है। इससे आसपास के गांवों की हाबोहवा खराब रहती है। भूजल प्रदूषित हो रहा है। अब निगम अधिकारी रिवाजपुर में भी अस्थाई कचरा घर बनाना चाहते है। कूड़े की दुर्गंध से रिवजपुर ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है। यदि अभी ये हाल है तो बाद में क्या होगा।

यह क्षेत्र होंगे प्रभावित
रिवाजपुर में अस्थाई कचरा घर बनने से टिकावली, देहा, भुपानी, पलवली, शेरपुर, लालपुर और महावतपुर गांव के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों ने स्थाई कचरा घर के लिए जिस जगह को चिन्हित किया है वह पंचायत की जमीन है। जिसमें करीब 800 से 1000 वंचित गरीब लोगों को रहने के लिए आवास दिया गया है। गांव में बनने वाले अस्थाई कचरा घर का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और केंद्रीय राज्य मंत्री से इसे कहीं और बनवाने की मांग कर रहे हैं।

बता दें, कि पहले अरावली वन क्षेत्र के पाली कस्बे में नगर निगम अधिकारियों ने अस्थायी कूड़ा घर बनाने के लिए जगह फाइनल कर ली थी। पाली में करीब 52 एकड़ में कूड़ा घर बनाने की योजना थी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए थे। लेकिन पाली में भी ग्रामीणों के विरोध के बाद अस्थाई कचरा घर नहीं बन पाया। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने रिवाजपुर गांव में अस्थाई कचरा घर बनाने का फैसला लिया था। अब रिवाजपुर गांव के लोग भी कचरे घर का विरोध कर यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब रहे, कि पिछले दिनों गुड़गांव में हुई एनजीटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि 15 फरवरी 2023 से बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर गुड़गांव का 70 प्रतिशत व फरीदाबाद नगर निगम का 50 प्रतिशत प्रतिदिन का फ्रेश कचरा नहीं डाला जाएगा। लेकिन स्थानीय समस्याओं और अस्थायी कूड़ा घर बनाने के विरोध के चलते अब तक यह संभव नहीं हो पा रहा है।

Latest articles

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी...

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम...

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया...

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है,...

More like this

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी...

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम...

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया...