HomeFaridabadFaridabad के बसंतपुर गांव के लोग अपने ही घरों से हुए बेघर,...

Faridabad के बसंतपुर गांव के लोग अपने ही घरों से हुए बेघर, ये है इसके पीछे की वजह

Published on

मानसून का मौसम चल रहा हैं, ऐसे में शहर की सड़कों पर जलभराव होना आम बात है। लेकिन बारिश का पानी घर में घुसना आम बात नहीं है। घरों में घुसता पानी लोगों को अपने ही घरों से बेघर होने पर मजबूर कर रहा है। दरअसल शहर के बसंतपुर गांव के डूब क्षेत्र में बसी कालोनियां जलमग्न हो गई है। जिस वजह से वहां के लोग अपने ही घरों को छोड़ कर रिश्तेदारो के घर जा रहे हैं।

Faridabad के बसंतपुर गांव के लोग अपने ही घरों से हुए बेघर, ये है इसके पीछे की वजह

जानकारी के लिए बता दें कि, हिमाचल में भारी बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है, जिसका प्रभाव हथिनीकुंड बैराज पर दिखने लगा। इसलिए यहां के प्रभाव को कम करने के लिए यहां का ज्यादा पानी यमुना में छोड़ा जा रहा हैं। जिस वजह से फ़रीदाबाद से गुजर रही यमुना नदी का जल स्तर एक दम से बढ़ गया।

Faridabad के बसंतपुर गांव के लोग अपने ही घरों से हुए बेघर, ये है इसके पीछे की वजह

ऐसे में ये पानी यमुना नदी से सटे बसंतपुर गांव के डूब क्षेत्र में बसी हुई कॉलोनी में घुस गया, जिस वजह से वह जलमग्न हो गई । जब इस बात की सूचना जिला प्रशासन को मिली तो, DC विक्रम सिंह अन्य अधिकारियो के साथ मौके पर पहुंचे और वहां का दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे के दौरान कहा कि,” यमुना नदी से सटे गांव में मुनादी कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा सके।” इसी के साथ ही उन्होंने यमुना से सटे हुए कुछ गांवों के लिए सेफ हाउस बनाने के आदेश दिए हैं।

Latest articles

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

More like this