HomeFaridabadप्रशासन की कमी की वजह से बसंतपुर गांव के लोग घर छोड़ने...

प्रशासन की कमी की वजह से बसंतपुर गांव के लोग घर छोड़ने पर मजबूर, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

Published on

इन दिनों बाढ़ फरीदाबाद के बसंतपुर गांव के लोगों के लिए आफ़त बनी हुई है। इस बाढ़ की वज़ह से वह अपने ही घरों से बेघर होने पर मजबूर हैं। उनके सामने एक अलग सी ही दुविधा आ गई हैं, कि वह अपने घर को बचाए या अपनी जान को। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए ज्यादा अच्छे इंतजाम नहीं किए हुए हैं।

प्रशासन की कमी की वजह से बसंतपुर गांव के लोग घर छोड़ने पर मजबूर, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

जिस वजह से वह अपने घरों से ज़रूरी सामान उठा कर स्वयं ही अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर जा रहें हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल में भारी बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर बढ़ गया, जिसका प्रभाव हथिनीकुंड बैराज पर दिखने लगा। इसलिए यहां के प्रभाव को कम करने के लिए हथिनीकुंड बैराज से यमुना में तीन लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया हैं।

प्रशासन की कमी की वजह से बसंतपुर गांव के लोग घर छोड़ने पर मजबूर, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

जिस वजह से फ़रीदाबाद से गुजर रही यमुना नदी का जल स्तर एक दम से बढ़ गया। ऐसे में ये पानी यमुना नदी से सटे गांव में घुसने लगा। इस बात की सूचना जब प्रशासन को मिली तो जिला उपायुक्त के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित जगहों का दौरा करके, वहा के लोगों को यमुना के पास न जाने की सलाह देकर लौट आए।

जानकारी के मुताबिक़ बसंतपुर गांव में अभी भी 10 हज़ार लोग फसे हुए हैं, ऐसे में उन लोगों के सामने खानें पीने का संकट बना हुआ हैं। लेकिन प्रशासन उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के कोई इंतजाम नहीं कर रहा हैं।

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this