इस वजह के चलते फरीदाबाद के नगर निगम में हुए विरोध-प्रदर्शन, यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

0
197
 इस वजह के चलते फरीदाबाद के नगर निगम में हुए विरोध-प्रदर्शन, यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

फरीदाबाद की जनता और समस्या का पुराना नाता है, क्योंकि यहां की जनता के ऊपर कोई ना कोई समस्या आ ही जाती है। जैसे अब यहां की जनता पानी के संकट से जूझ रही है, ये संकट उनके ऊपर और किसी की वज़ह से नहीं बल्कि नगर निगम की वजह से ही हैं। अपनी इस समस्या को दूर करने के लिए शहर वासी कई बार निगम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

इस वजह के चलते फरीदाबाद के नगर निगम में हुए विरोध-प्रदर्शन, यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

लेकिन निगम पर इन विरोध-प्रदर्शन का भी कोई असर नहीं हुआ, क्योंकि शहर वासी की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। बता दें कि शहर में सबसे अधिक पानी सप्लाई की दिक्कत सेक्टर-22, 23, 24 और सेक्टर 55 में आ रहीं हैं। यहां के लोग प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद के तंग हो चुके हैं, क्योंकि 900 रुपये में मिलने वाला टैंकर अब उन्हें 1500 रुपए में मिल रहा हैं। जिस वजह से उनका ज्यादा खर्चा हों रहा हैं।

इस वजह के चलते फरीदाबाद के नगर निगम में हुए विरोध-प्रदर्शन, यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

यहां के रहने वाले लोगो ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पानी की यह समस्या बनी हुई हैं। सप्ताह में केवल 2 दिन ही पानी आता है, जिसका समय तक निर्धारित नहीं है।
इस पर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि, पानी सप्लाई की यह समस्या बाढ़ की वजह से आ रही है। क्योंकि बाढ़ के कारण रेनीवेल पूरी तरह चालू नहीं किए गए हैं, जिस वजह से सेक्टर-55 के बूस्टिंग स्टेशन तक पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे आगे सप्लाई में दिक्कत आ रही है‌।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here