HomeFaridabadफरीदाबाद के इस क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो से जनता हुई परेशान, यहां...

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो से जनता हुई परेशान, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

Published on

देश दुनिया की हर जगह किसी न किसी चीज के लिए फैमस होती है, ठीक वैसे ही स्मार्ट सिटी फरीदाबाद भी सीवर ओवरफ्लो के लिए फैमस है। क्योंकि आपको यहां की हर एक सड़क, हर एक गली में सीवर ओवरफ्लो का गंदा पानी दिख जाएगा। वैसे इस सीवर ओवरफ्लो की असली वज़ह है, सीवर लाइन का जाम होना।

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो से जनता हुई परेशान, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

बता दें कि फिलहाल शहर के नेहरू ग्राउंड के जगन्नाथ धर्मकांटा के सामने वाली गली का भी यही हाल हैं, यहां की भी सीवर लाइन जाम है। जिस वजह से सीवर का गंदा पानी गली में भरा रहता हैं। इस गंदे पानी से यहां की जनता परेशान हैं, उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां के लोगों ने कई बार नगर निगम से इसके समाधान के लिए मांग भी की, लेकिन निगम जूठे आश्वासन देकर रह जाता हैं।

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो से जनता हुई परेशान, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले एक साल से सीवर लाइन जाम है, जब लोगो ने शिकायत की तो पांच महीने पहले निगम ने इसकी सफ़ाई कर दी। लेकिन अब फिर से सीवर लाइन जाम हों गई हैं और नगर निगम कोई भी समाधान नहीं कर रहा हैं।

इस पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने बताया कि, “नेहरू ग्राउंड में सीवर जाम होने की शिकायत आई है, शनिवार को लाइनों की सफाई करा दी जाएगी।”

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this