HomeFaridabadफरीदाबाद की जनता को विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ़ मिल रहा...

फरीदाबाद की जनता को विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ़ मिल रहा हैं धोखा, यहां जानें कैसे

Published on

रविवार यानि कि 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशन का शिलान्यास किया। इन 508 स्टेशन में से एक स्टेशन स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का भी हैं, इस स्टेशन निर्माण कार्य 30 महीने में पूरा होगा। इस योजना पर 286 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

फरीदाबाद की जनता को विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ़ मिल रहा हैं धोखा, यहां जानें कैसे

बता दें कि इस आधुनिक रेलवे स्टेशन में आधुनिक इंजीनियरिंग की तर्ज पर स्टेशन के दोनों तरफ स्थानीय कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले भवन का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस स्टेशन को आने वाले 40 सालों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा।

इस स्टेशन को लेकर शहर के बहुत से लोग खुश होंगें, लेकिन उनको बता दें कि विकास के नाम पर यह कार्य मात्र एक धोखा हैं। क्योंकि एक बार निर्माण होने के बाद कोई भी अधिकारी यहां की सुविधाओ की देख रेख के लिए नहीं आएगा। इसी के साथ बता दें कि रेलवे स्टेशन का निर्माण तो सरकार वर्ल्ड क्लास करा रहीं हैं, लेकिन यहां की टूटी हुई सड़कों का निर्माण कौन कराएगा।

फरीदाबाद की जनता को विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ़ मिल रहा हैं धोखा, यहां जानें कैसे

जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे स्टेशन के लिए जो रोड़ जाता हैं वह टूटा हुआ है, हर वक्त उस पर सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। जिस वजह से यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को दिक्कत होती हैं। कई बार तो लोग इस पानी में फस जाते है।

इस रेलवे स्टेशन के निर्माण पर सेक्टर 21 की मीना का कहना है कि,” प्रधान मंत्री जी स्टेशन को विश्वस्तरीय बनवा रहें हैं, यह स्टेशन बनने के बाद बेहद खूबसूरत लगेगा। लेकिन यह टूटी हुई सड़के इस खूबसूरत स्टेशन पर काले धब्बे के समान लगेगी। इसलिए इस स्टेशन के साथ साथ प्रधान मंत्री जी इन सड़कों का भी विश्वस्तरीय निर्माण कराए, ताकि जनता को थोड़ी राहत मिल सके।”

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this