फरीदाबाद के भ्रष्टाचारों ने किया शहर की सड़कों पर अंधेरा, यहां जानें क्या हैं इसके पीछे की वजह

0
414
 फरीदाबाद के भ्रष्टाचारों ने किया शहर की सड़कों पर अंधेरा, यहां जानें क्या हैं इसके पीछे की वजह

फरीदाबाद शहर में इन दिनों भ्रष्टाचार काफ़ी बढ़ रहा हैं, जिस वजह से आम जनता को दिक्कत हो रही हैं। दरअसल अब नगर निगम के अधिकारियो और ठेकेदारों की मिली भगत से शहर की सड़कों पर अंधेरा छा रहा हैं। इनकी लापरवाही शहर की जनता पर भारी पड़ रही है।

फरीदाबाद के भ्रष्टाचारों ने किया शहर की सड़कों पर अंधेरा, यहां जानें क्या हैं इसके पीछे की वजह

रात के अंधेरे में इन बिना स्ट्रीट लाइटों वाली सड़कों पर सफर करना वाहन चालकों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक होता है। क्योंकि अंधेरे में किनारे खड़े वाहन, गढ्ढे, बेसहारा पशु, सड़क किनारे लगे पेड़ नही दिखते हैं, जिस वजह वाहन चालक उन से टकरा जाते है और दुर्घटना का शिकार हो जाते है।

फरीदाबाद के भ्रष्टाचारों ने किया शहर की सड़कों पर अंधेरा, यहां जानें क्या हैं इसके पीछे की वजह

जानकारी के लिए बता दे कि इन दोनों सैक्टर 22, 23 और हार्डवेयर प्याली रोड पर स्ट्रीट लाइट का नामोनिशान नहीं है। वहां की रोड रात में अंधेरे से छाई हुई होती है। इन दोनों सड़कों से रोजाना करीब 50 हज़ार लोग गुजरते हैं, ऐसे में इन सड़कों पर स्ट्रीट लाइट का ना होना या खराब होना काफी ज्यादा चिंता की बात है।

अब ऐसे में सवाल उठता है कि यदि इस रात के अंधेरे में कोई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्योंकि प्रशासन के मुताबिक शहर की हर सड़क पर स्ट्रीट लाइट बिलकुल बढ़िया कंडीशन में है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here