HomeFaridabadकरीब डेढ़ महीने बाद मिला Faridabad वासियों को इस समस्या से छुटकारा,...

करीब डेढ़ महीने बाद मिला Faridabad वासियों को इस समस्या से छुटकारा, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

Published on

जब किसी समस्या से छुटकारा मिलता है तो, दिल को कितनी शांति मिलती है। इस वक्त ठीक ऐसी ही शांति Faridabad वासियों को मिल रही है। क्योंकि उन्हें ठीक डेढ़ महीने बाद नीलम रेलवे पुल की समस्या से निजात मिला है, दरअसल बीते मंगलवार की सुबह को एक बार फ़िर से वाहन चालकों के लिए नीलम रेलवे पुल की बंद लेन को खोल दिया गया है। जिस वजह से हजारों लोगों को सफ़र करने में काफ़ी आसानी हुई है।

करीब डेढ़ महीने बाद मिला Faridabad वासियों को इस समस्या से छुटकारा, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

बता दें कि इस पुल की एक लेन मरम्मत कार्य की वज़ह से 25 सितंबर से बंद थी, जिस वजह से दोनों लेन का ट्रैफिक एक ही लेन पर चल रहा था। ऐसे में एक लेन पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिस कारण यहां पर सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहते थे।

करीब डेढ़ महीने बाद मिला Faridabad वासियों को इस समस्या से छुटकारा, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

इसी के साथ बता दें कि इस लेन की मरम्मत का कार्य FMDA निर्धारित समय पर ही पूरा करने वाला था, लेकिन नीलम पुल के पिलर्स पूरी तरह से जर्जर होने की वज़ह से काम में देरी हो गई। क्योंकि पिलर्स की मरम्मत करने में समय लग गया।

इसकी और जानकारी देते हुए FMDA के मुख्य अभियंता रमेश बागड़ी ने बताया कि,”मरम्मत कार्य में इतना समय लगना ही था। हमने सात नवंबर तक का समय लिया था। तय समय पर काम पूरा हो गया और अब पुल की लेन खोल दी है। दूसरी लेन की मरम्मत दीवाली बाद शुरू करेंगे। यह काम तो 10 से 15 दिन में ही पूरा कर लिया जाएगा।”

Latest articles

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के...

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे...

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड...

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की...

More like this