HomeFaridabadबढ़ते वायु प्रदूषण ने बढ़ाई Faridabad वासियों की दिक्कत, यहां जानें कैसे

बढ़ते वायु प्रदूषण ने बढ़ाई Faridabad वासियों की दिक्कत, यहां जानें कैसे

Published on

आए दिन शहर की हवा बिगड़ती जा रही है, जिससे दिनभर आसमान में स्मॉग छाया रहता है। जिस वज़ह से दिन के समय में भी अंधेरा सा छाया हुआ रहता है। इस बढ़ते हुए स्मॉग की वज़ह है, शहर का बढ़ता हुआ AQI। बता दें कि पिछले दो दिनों से शहर का AQI 424 दर्ज़ किया जा रहा है। जिस वज़ह से न सिर्फ शहर में स्मॉग बढ़ रहा है, बल्कि शहरवासियो की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी बढ़‌ रही है।

बढ़ते वायु प्रदूषण ने बढ़ाई Faridabad वासियों की दिक्कत, यहां जानें कैसे

दरअसल वायु प्रदूषण से जनता को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, आंखों में जलन महसूस हो रही है, साथ ही खासी भी हो रही है। इस बढ़ते हुए प्रदूषण पर ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. असीम दास ने चेतावनी देते हुए कहा है कि,” प्रदूषण का बढ़ता स्तर व स्मॉग सांस व हृदय रोगियों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। इन बीमारियों से ग्रस्त लोग अपना खास ध्यान रखें व दवाएं नियमित रूप से लेते रहें।”

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक़ बृहस्पतिवार को शहर का AQI 424 दर्ज़ किया गया है, जो कि बुधवार की तुलना में 35 फ़ीसदी ज्यादा था। क्योंकि बुधवार को शहर का AQI 389 दर्ज किया गया था।

बढ़ते वायु प्रदूषण ने बढ़ाई Faridabad वासियों की दिक्कत, यहां जानें कैसे

वही अगर शहर के अगल-अलग क्षेत्रों की बात की जाए तो NIT का AQI 442, सेक्टर 11 का AQI 414, सेक्टर 16A का AQI 412 और बल्लभगढ़ का AQI 355 दर्ज किया गया है।

इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सिंह ने बताया है कि,”हवा की गति पूरी तरह से थम गई है, जिससे प्रदूषित कण एक जगह इकट्ठा होकर प्रदूषण के बढ़ने का कारण बन रहे हैं। प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। कोई भी उल्लंघन मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this