HomeOthersहरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा करेंगे ये काम, बढ़ेगा प्रदेश का...

हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा करेंगे ये काम, बढ़ेगा प्रदेश का मान सम्मान

Published on

प्रदेश के बेटे नीरज चोपड़ा को आज देश का ही नहीं बल्कि विश्व का बच्चा बच्चा जानता है। उन्होंने साल 2022 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। इसी वज़ह से वे बच्चें बच्चे की ज़ुबान पर बने हुए हैं। इतना ही नहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक सब उन्हें अपना रोल मॉडल भी मानते है, इसके पीछे का कारण है उनकी काबिलियत और लोगों के मन में उनके लिए प्यार। वैसे जब से नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडलिस्ट बने है तब से लेकर अब तक उन पर करीब 812 से अधिक आलेख प्रकाशित हो चुके हैं।

हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा करेंगे ये काम, बढ़ेगा प्रदेश का मान सम्मान

देश और प्रदेश में अपने नाम का इतना प्रचार और प्रसार देख के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के एक जिम्मा उठाया है कि, वह अपने प्रदेश हरियाणा की बोली को प्रमोट करेंगे। ताकि सब हमें सिर्फ़ हमारे काम से ही नही बल्कि बोली से भी जाने।

बता दें कि इसके लिए नीरज चोपड़ा एक अभियान भी शुरू कर रहे है। इस अभियान की शुरुवात वह अपने पैतृक गांव खंडरा (पानीपत) से 26 नवंबर को संस्कृति मॉडल स्कूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेंगे। इसमें वह हरियाणवी बोली को कैसे मान- सम्मान दिलाया जाए, कैसे युवा अपनी हरियाणवी बोली पर गर्व महसूस करे, भविष्य में इस अभियान को लेकर क्या योजनाएं हैं, जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे।

हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा करेंगे ये काम, बढ़ेगा प्रदेश का मान सम्मान

इस अभियान को लेकर उन्होंने कहा है कि,”उनकी पृष्ठभूमि ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी है और गांव में ही रहकर वह बढ़े हुए हैं। इसलिए बोलियों की क्रांति की इस प्रेसवार्ता की शुरुआत भी अपने गांव से ही करना चाहते है।” इसी के साथ उन्होंने कहा कि,”घर और गांव में हम अपनी हरियाणवी बोली को बेधड़क होकर बोलते है। अपने सुख- दुख एवं अन्य भावनाएं हम अपनी बोली में प्रदर्शित करते हैं लेकिन शहर में हम अपनी हरियाणवी बोली को बोलने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। भले ही हमारी बोली का कोई व्याकरण नहीं है, लेकिन यह किस्से, कहानियां, लोक कथाएं सब का अभिन्न हिस्सा है।”

Latest articles

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के...

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे...

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड...

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की...

More like this