HomeOthersहरियाणा का दूल्हा बड़े ही फिल्मी स्टाइल में लेने पहुंचा अपनी दुल्हन,...

हरियाणा का दूल्हा बड़े ही फिल्मी स्टाइल में लेने पहुंचा अपनी दुल्हन, पड़ोसी देख कर हो गए दंग

Published on

वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में दूल्हे घोड़े पर सवार होकर अपनी दुल्हनों के लेने के लिए उनके घर जा रहे है। लेकिन हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी कला गांव का दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने बड़े ही अनोखे अंदाज में राजस्थान पहुंचा है। दरअसल वह अपनी दुल्हन को लाने के लिए घोड़े गाड़ी नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा है। उनकी इस शादी को देखने के लिए दूर दराज से लोग आए थे।

हरियाणा का दूल्हा बड़े ही फिल्मी स्टाइल में लेने पहुंचा अपनी दुल्हन, पड़ोसी देख कर हो गए दंग

एक तरफ़ जहां ये शादी हेलीकॉप्टर की वज़ह से चर्चा का विषय बनी हुई है वहीं दूसरी ओर यह शादी लड़के के पिता की दरियादिली की वज़ह से भी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि उन्होंने ये शादी बिना किसी दहेज़ के की है, उन्होंने लड़की के पिता से शगुन के रूप में एक रुपये और एक नारियल लिया है सिर्फ।

हरियाणा का दूल्हा बड़े ही फिल्मी स्टाइल में लेने पहुंचा अपनी दुल्हन, पड़ोसी देख कर हो गए दंग

जानकारी के लिए बता दें कि यह शादी गांव नाथूसरी कलां के पूर्व सरपंच स्व. जयकरण कड़वासरा के पौत्र आयुष कड़वासरा की थी। उनकी शादी अभी हाल ही में राजस्थान के नोहर गांव के पिचकराई के रहने वाले भगत सिंह गोदारा की बेटी निशा के साथ हुई है। इसी के साथ बता दें कि आयुष कड़वासरा के पिता रघुबीर कडवासरा एक समाजसेवी है।

उनके बेटे की शादी में आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. अशोक तंवर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बैनीवाल, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादूराम पूनियां, कप्तान मीनू बैनीवाल, युवा नेता सुमित बैनीवाल, राजेश चाडीवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this