HomeFaridabadफरीदाबाद बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की जीत पर तिगांव के विधायक...

फरीदाबाद बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की जीत पर तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बांटे लड्डू

Published on

लोकसभा क्षेत्र फरीदाबाद से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर की जीत पर तिगांव के विधायक राजेश नागर ने समर्थनों के बीच लड्डू बांटे और ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब नाचे।

विधायक नागर ने जनता से कहा कि आपने मेरा मान सम्मान एक बार फिर बढ़ाया। मैं आपका कर्ज ताउम्र नहीं चुका पाऊंगा। नागर ने कहा कि मैं आपके बीच आपका बेटा, भाई हमेशा की तरह बना रहूंगा। आप सभी लोगों के प्रति मैं आभार जताता हूं। आपको बता दें कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सर्वाधिक मतों से जीते हैं। उन्हें तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 52000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

फरीदाबाद बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की जीत पर तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बांटे लड्डू

वहीं लोकसभा क्षेत्र में गुर्जर ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिनिधि से 1 लाख 80 हजार अधिक मत प्राप्त किया। गुर्जर की जीत की घोषणा के साथ ही विधायक राजेश नागर के घर पर समर्थकों का तांता लग गया और सभी एक दूसरे को बधाई देने पहुँचने लगे। इस अवसर पर ढोल बाजे के साथ लड्डू बांटे गए।

फरीदाबाद बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की जीत पर तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बांटे लड्डू

विधायक राजेश नागर ने कहा कि आपने मुझे पिछली बार मेरे विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में सर्वाधिक मतों के साथ मुझे विधानसभा पहुंचाया था। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में भी आपने सर्वाधिक मतों के साथ भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को जिताया था। आपने इस बार भी मेरा मान सम्मान रखा है। इसके लिए मैं आपके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

फरीदाबाद बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की जीत पर तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बांटे लड्डू

नागर ने कहा कि 5 महीने के अंदर विधानसभा का चुनाव है। आप अपना प्रेम इसी प्रकार बनाए रखें। मैं आपके सुख-दुख में पहले की तरह साथी बना रहूंगा।
राजेश नागर ने कहा कि यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है।

फरीदाबाद बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की जीत पर तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बांटे लड्डू

उनके नाम और विकास पर जनता ने हमारे प्रत्याशियों को विजय श्री प्राप्त कराई है। वहीं फरीदाबाद का विकास आगे आने वाले क्षेत्र में और तेज गति के साथ पड़ेगा और मोदी जी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र के सपने को पूर्ण करने के लिए अपना नेतृत्व भारत को प्रदान करेंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this