HomeFaridabadकाॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT...

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

Published on

रविवार को एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने जवाहर काॅलोनी डबुआ काॅलोनी मेन रोड और डबुआ थाना के पास चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। तथा अपने जनसम्पर्क अभियान को गति देते हुए तूफानी दौरा किया।

जिसके तहत वह सेक्टर 56, जवाहर काॅलोनी, पर्वतीय काॅलोनी, संजय काॅलोनी, डबुआ रोड, जीवन नगर, खेड़ी गुजरान, गांव धौज, डबुआ काॅलोनी, डबुआ-पाली रोड, राजेन्द्र चौक आदि स्थानों पर पहुंचे। जहां पहुंचने पर लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी का ढोल-नगाड़ों व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही नीरज शर्मा को जीत का आशीर्वाद दिया।

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

डबुआ कॉलोनी में कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कहा कि विकास कार्य करने के लिए नीयत और नीति होनी चाहिए। लेकिन भाजपा के पास दोनों ही नहीं हैं। भाजपा केवल भ्रष्टाचार करना और विकास कार्यों में अड़ंगा लगाना जानती है। इनकी कलई जनता के सामने खुल चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार आ रही है। जिससे एक बार फिर विकास का पहिया तेज गति से चलेगा। इसके साथ ही एनआईटी क्षेत्र की दशा बदलने को लेकर काम किया जाएगा।

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

नीरज शर्मा ने कहा कि वह किसी पाॅश सेक्टर में नहीं रहते। बल्कि अपनी एनआईटी की जनता के बीच काॅलोनी में रहते हैं। उन्हें मालूम है कि लोगों को क्या समस्याएं हैं और इनका सामाधान कैसे होगा। उन्होंने कहा कि जब काॅलोनियों में लोगों के घर पानी नहीं आता। तो उनके घर भी नहीं आता। इसी तरह काॅलोनी के लोगों को सीवर जाम का सामना करना पड़ता है। तो उन्हें भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि काॅलोनियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने 28 करोड़ की फाइल बनवाई। जिसे मंजूर करने की बजाय भ्रष्ट भाजपा सरकार दबा कर बैठ गई। इस बीच काॅलोनी की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा। भाजपा का काम विकास करना नहीं।

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

बल्कि लोगों को परेशान करना है। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को हरियाणा में कांग्रेस सरकार आ रही है। जिसके बाद एनआईटी विधानसभा की काॅलोनियों में एक बार फिर विकास का दौर शुरु होगा। जिसके तहत सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों के घरों तक पेयजल पहुंचाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता निवर्तमान पार्षद महेंद्र सरपंच, नरेंद्र टोनी, एस्कार्ट कर्मचारी नेता सचिन शर्मा व राजपाल डांगी, गुरुद्वारा प्रधान सुरेन्द्र सिंह, पंकज शर्मा, देशराज शर्मा, ब्बन अली प्रधान, चतुर्वेदी शर्मा, पप्पू भड़ाना, गोपाल कृष्ण वशिष्ठ, वीरेंद्र डागर, राजन सैनी, डाॅ. वी कुमार, सत्य नारायण शर्मा , राजू सैनी, अजय सोमवंशी, दयाल नंबरदार, संजीव सैनी, ओमप्रकाश मास्टर, युवक शर्मा, राजकुमार तिवारी, माया, मुक्ता, मान सिंह, पवन, सुभाष, विकास, जगदीश पहलवान, मनीष त्यागी, इन्द्र, संदीप, राजपाल डांगी, कमल पाराशर, लाल बहादुर, नीरज आहूजा, अंजू, शीला देवी, मिलन, आरपी शर्मा, राजेश नागर, सीए अमित, कुलदीप, कुंदन, रामेश्वर वर्मा, रमेश, हरबाग सिंह, बूटा सिंह, श्यामवीर, गंगा प्रसाद, राजपाल दहिया आदि मौजूद रहे।

Latest articles

भाजपा को पूरी ताकत से लाओ, क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम मेरा : ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा प्रत्याशी विपुल गोयल

भारतीय जनता पार्टी के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल...

चुनाव में वोट काटने वालों से रहें सावधान: नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का गांव फतेपुर तगा...

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के...

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे...

More like this