HomeGovernmentHaryana के इन जिलों में चलेंगी E-AC बसें, यात्रियों को मिलेगी गर्मी...

Haryana के इन जिलों में चलेंगी E-AC बसें, यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत 

Published on

प्रदेश के यात्रियों का सफर आसान और आरामदायक बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अब अपने इन्ही प्रयासो के चलते सरकार प्रदेश के Gurugram और Faridabad जिले को यात्रियों की सुविधा के लिए 100-100 E-AC बसें देगी। वैसे इन बसों का प्रस्ताव CM की अध्यक्षता में होने वाली हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी में रखा जाएगा। लेकिन इस प्रस्ताव को पास निकाय चुनाव के बाद किया जाएगा। 

Haryana के इन जिलों में चलेंगी E-AC बसें, यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत 

बता दें कि केंद्र सरकार ने इन बसो को ख़रीदने के लिए एक JBM कंपनी का चयन कर लिया है। कंपनी को प्रदेश में 450 बसों की सप्लाई करनी है। इन 450 बसों में से 250 बसें रोडवेज को मिलेंगी और 100 बसें गुरुग्राम को दी जाएगी। गुरुग्राम की इन 100 बसों से द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टरों, दिल्ली एयरपोर्ट, सेक्टर 56 आदि रूटो पर यातायात सुविधा बेहतर होगी। वैसे यह AC बसें नौ मीटर की स्टैंडर्ड फ्लोर होंगी। 

इस बात की और जानकारी देते हुए JMDA के मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि,”100 बसें गुरुग्राम को अलॉट हुई है, केंद्र सरकार ने इसके लिए टेंडर फाइनल कर लिया है।अब इन बसों की खरीद के लिए हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी में प्रस्ताव रखा जाएगा। मंजूरी के बाद कंपनी से अन्य औपचारिकताएं की जाएंगी।”

Haryana के इन जिलों में चलेंगी E-AC बसें, यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत 

इसी के साथ उन्होंने बताया कि,”बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए साल 2031 तक गुरुग्राम में 1025 बसों की आवश्यकता होगी। इसी को ध्यान में रखकर नए बस स्टैंड बनवाने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। सेक्टर-48 में बस डिपो निर्माण चल रहा है। यहां पर ई-बसों की चार्चिंग की सुविधा भी होगी। इसके साथ ही सेक्टर 113 में जल्द जमीन मिलने की उम्मीद है। यहा पर 100 बसों की क्षमता वाला डिपो बनवाया जाएगा।”

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) की ओर से गुरुग्राम में गुरुगमन नाम से 150 सिटी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह बसें सेक्टर दस और सेक्टर 52 बस स्टैंड से विभिन्न रूटो पर चलती है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this