फरीदाबाद के सैक्टर 7 में बारिश के बाद नज़ारा ऐसा हो जाता है मानो सामने कोई नाला हो। इसमें ना तो लोग आ जा सकते हैं और ना ही इसमें से वाहन गुजर सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरसात के समय जलभराव इस कदर हो जाता है कि इसमें से होकर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। यदि कोई दोपहिया वाहन इसमें से होकर गुजरता है तो वाहन के बंद होने का डर बना रहता है।

लोगों ने बताया कि इसके संदर्भ में प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी कार्यवाही नही की जा रही है।

बरसात के बाद सड़क पर हुए जलभराव को निकलने के लिए उचित जलनिकासी की व्यवस्था भी नही की गई है। यदि प्रशासन शकर टैंकर के जरिए सड़क पर जमा जल को निकलवा दे तो भी लोगों को काफ़ी राहत मिल सकती है।

बरसात से जमा हुए पानी में मच्छर भी होने लगते हैं। इससे डेंगू, मलेरिया व अन्य खतरनाक बीमारियों का खतरा लोगों पर बना रहता है।
लोग अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं की उनके क्षेत्र को नजरंदाज ना किया जाए।



