हरियाणा में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज की समस्या को दूर करने तथा पेयजल की आपूर्ति करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इन सभी क्षेत्र में जहां सीवरेज की समस्या है वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ।

इस सुविधा के लिए अमरूद 2.0 योजना चलाई जा रही है जिसके तहत 12 नए गांव में यह सुविधा मिलेगी। इन गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए तथा ग्राम वासियों के जीवन को और भी बेहतर बनाने के लिए यहां पर विकास कार्य करवाया जा रहा है।

जिसमें सीवरेज नेटवर्क को और भी मजबूत बनाया जाएगा तथा आवश्यक ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे जिससे इस परियोजना का प्रभाव बन सके। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि यह कार्य समय से पूरा हो जाना चाहिए ।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की 58वीं बैठक हुई थी । जिसमें इन 12 गांव का भी जिक्र किया गया था।

इन गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी सीवरेज नेटवर्क में अपग्रेडेशन लाया जाएगा तथा पीने के पानी के लिए भी प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।

इस योजना के लागू हो जाने के बाद से जो कार्य किए जाएंगे उस शहर में तथा ग्रामीण इलाकों में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा ।



