फरीदाबाद में लगातार तेज बारिश के चलते लोगों का काम ठप सा हो चुका है दरअसल सोमवार को ही तेज बारिश के चलते पूरा शहर जाम हो चुका है। पूरे शहर में जल भराव जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में जमकर बरसात हुई है जिनमें ध्वज क्षेत्र में 60 मिमी, गोंछी में 27 मिमी बल्लभगढ़ में 25 मिमी, फरीदाबाद में 19 मिलीमीटर, तथा तिगांव में 10 मिमी तक की बरसात दर्ज की गई है। इस बरसात के चलते शहर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस गिर गया है।

इस बरसात के चलते पूरे शहर में जल भराव नजर आ रहा है। फरीदाबाद के NIT क्षेत्र, बल्लभगढ़, सेक्टर 7, फरीदाबाद रेलवे रोड और बल्लबगढ़ बस स्टैंड के पास जलभराव की स्थिति बन चुकी है। जहां पर सड़के जाम हो चुके हैं। जिससे वाहन सड़कों पर थम चुके हैं तथा पैदल यात्री सड़कों पर जाने से डर रहे हैं ।

इससे पहले हुई बरसात में भी शहर को काफी नुकसान हुआ है। न केवल सड़के जाम हुई है अपितु बाजार में दुकान भी बंद है। जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है । वहीं यदि बल्लभगढ़ बस स्टैंड की बात करें तो वहां थोड़ी ही बारिश में बस स्टैंड पर जल भराव हो जाता है व यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बल्लभगढ़ बस स्टैंड में जलभराव काफी समय तक रहता है। जो की यात्रियों की परेशानी का एक अलग ही कारण है ।



