HomeFaridabadफरीदाबाद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को परेशानी, दवाई से सफाई...

फरीदाबाद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को परेशानी, दवाई से सफाई तक हालत खराब

Published on

फरीदाबाद के एसी नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंदर काफी ज्यादा गंदगी है जिससे लोगों को बहुत समस्या हो रही है गंदगी में से दुर्गंध आती है जिससे वहां खड़ा होना भी दुबर हो जाता है। वही इस मंदिर में दवाइयां भी ठीक तरीके से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं ।

फरीदाबाद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को परेशानी, दवाई से सफाई तक हालत खराब

इसके अलावा इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बरसात के समय जलभराव भी देखने को मिलता है वही इस मंदिर का मुख्य द्वार भी टूटा हुआ है जिसके चलते पशुओं का यह आश्रय बन चुका है इसके अलावा लोगों ने इसको पार्किंग स्थल तक बना डाला है।

फरीदाबाद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को परेशानी, दवाई से सफाई तक हालत खराब

इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों का इलाज किया जाता है और यहां पर बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं  परंतु यहां पर लोगों ने बताया कि चिकित्सक भी काफी देरी से पहुंचते हैं जिससे मरीजों का इलाज होने में काफी समय लग जाता है और लोगों को काफी ज्यादा इंतजार करना पड़ता है।

लोगों ने बताया कि यहां साफ सफाई को लेकर के प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं होती है । इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास में मीट की दुकान है जिसमें से काफी दुर्गंध आती है और मरीजों को परेशानी होती है ।

फरीदाबाद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को परेशानी, दवाई से सफाई तक हालत खराब

इस आरोग्य मंदिर में करीब 16 प्रकार के जांच होते हैं जिनमें सीबीसी, एचबी तथा यूरिन टेस्ट भी शामिल है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोग इलाज के लिए तो आते हैं परंतु चिकित्सक के न होने पर कई मरीजों को वापस जाना पड़ता है । रोजाना करीब 50 मरीज का वहां पर आगमन होता है जिनमें से कई लोग वापस चले जाते हैं और मरीजों की यह भी शिकायत है कि यहां पर दवाइयां भी उपलब्ध नहीं होती हैं, कई दवाइयों को बाहर से ही लेना पड़ता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this