फरीदाबाद के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर बरसात के बिना भी भारी जलभराव देखने को मिलता है जिससे लोग बेहद परेशान हैं और यदि उन क्षेत्रों में बरसात हो जाता है तो वहां स्थिति और भी खराब हो जाती है।

जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद के जीवन नगर में बच्चू पार्क के पीछे खाली स्थान है जहां पर सीवर ओवरफ्लो का पानी तथा बरसात का पानी जमा होता है जिसके कारण वहां लोगों को परेशानी होती है।

वहां जमा हुए पानी से स्थानीय लोगों में बीमारी का खतरा बना हुआ है। जानकारी के लिए बता दें यह जमीन कई सालों से खाली है जिस पर पानी जमा होता है परंतु प्रशासन की ओर से कोई भी समाधान नहीं निकाला जाता। नगर निगम द्वारा सीवर ओवरफ्लो होने पर कई बार सीवर को तो साफ कर दिया जाता है परंतु सीवर ओवरफ्लो के कारण जमा पानी नहीं निकाला जाता जो कि लोगों में बीमारी का खतरा बन जाता है।

इस क्षेत्र में जमा पानी मच्छरों को पैदा करने का सबसे बड़ा जरिया है और इससे अनेकों बीमारियां यहां के स्थानीय लोगों को झेलनी पड़ सकती है यदि प्रशासन ने इस पानी को खाली नहीं कराया तो लोगों को आगे और भी गंभीर समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।



