फरीदाबाद में एक तरफ सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है जिससे लोग दुर्घटना का भी शिकार हो रहे हैं, रात में लोगों को समस्या होती है, लोग स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग करते हैं । वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइट दिन के समय भी चालू रहता है, जिससे बिजली काफी बर्बाद होता है ।

जानकारी के लिए बताएं फरीदाबाद की सेक्टर 7,8,9,10,11 और 15 की मार्केट में यही हाल देखने को मिल रहा है जहां सूरज होने के बाद भी स्ट्रीट लाइट चालू दिखाई देती हैं। लोगों ने इसे लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत भी की परंतु विभाग के कर्मचारियों द्वारा यह लापरवाही बंद नहीं हो रही है।

लोगों ने बताया कि बिजली की बर्बादी को लेकर कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई परंतु इन शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया जाता है और लापरवाही ऐसे ही बरकरार रहती है।

शहर में एक तरफ बिजली बचाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है तथा हर एक नागरिक को बिजली बर्बादी से हो रहे नुकसान के बारे में अवगत कराया जाता है वहीं दूसरी ओर प्रशासन तथा कर्मचारियों द्वारा यह लापरवाही दोहराई जा रही है।
प्रशासन को जल्द से जल्द इन जगहों के स्ट्रीट लाइटों पर ध्यान देना चाहिए तथा व्यर्थ ही जल रहे स्ट्रीट लाइटों को बंद कर देना चाहिए जिससे बिजली बर्बाद ना हो।



