फरीदाबाद में सफाई को लेकर के काफी सख्ती प्रशासन द्वारा की जा रही है । वहीं प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है । जहां सड़कों व गलियों की सफाई की जा रही है । परंतु कुछ जगह ऐसी भी जगह हैं जहां पर प्रशासन की नजर नहीं जा रही है । दरअसल जिले में नालों के अंदर पानी से ज्यादा उसमें बहता कचरा नजर आता है ।

जिससे लोगों को उस क्षेत्र में आने जाने में काफी समस्या होती है। लोगों के लिए सांस लेना भी दूबर हो चुका है। प्रशासन द्वारा सफाई अभियान तक चलाया जा रहा है परंतु नालों की सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण सड़क का कचरा नालों में जाता है और नाले जाम हो जाते है । यही हाल एसी नगर का भी है जहां पर नाले में कचरे से होने वाली गंदगी के कारण वहां के स्थानीय लोगों का रहना दूबर हो चुका है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या कई सालों से ऐसे ही है प्रशासन द्वारा सफाई नहीं करवाई जाती, वही लोगों को इससे बीमारी का भी खतरा है । लोगों ने बताया कि प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है परंतु कोई भी समाधान नहीं निकाला जा रहा है।

जलभराव के कारण हो रही गंदगी से मच्छर पैदा हो रहे हैं जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का जनता को सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से यही गुहार लगाया है कि जल्द से जल्द की समस्या का निवारण किया जाए।



