HomeFaridabadफरीदाबाद में 20 साल से डूब रहा ये गांव, लेकिन जलभराव से...

फरीदाबाद में 20 साल से डूब रहा ये गांव, लेकिन जलभराव से राहत नहीं दिला पा रहा है प्रशासन

Published on

फरीदाबाद में जल भराव का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है कहीं कच्ची कॉलोनी में जल भराव है तो कहीं बड़ी-बड़ी सोसाइटी में जल भराव है। वही जल भराव से ग्रस्त गांव मोहना से भी मामला सामने आया है जहां पर करीब 20 साल से गंदे पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।

फरीदाबाद में 20 साल से डूब रहा ये गांव, लेकिन जलभराव से राहत नहीं दिला पा रहा है प्रशासन

मोहना रोड से बाजार की ओर जाने के लिए जिस मुख्य मार्ग का लोग इस्तेमाल करते हैं इस मार्ग पर जल भराव देखने को मिल रहा है जिससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने बताया कि 20 साल से इस समस्या का किसी ने भी समाधान नहीं निकाला है । कई सरपंच सत्ता में आए, उनका कार्यकाल समाप्त हुआ और वे चले गए, परंतु इस समस्या का समाधान किसी भी सरपंच ने नहीं किया।

फरीदाबाद में 20 साल से डूब रहा ये गांव, लेकिन जलभराव से राहत नहीं दिला पा रहा है प्रशासन

लोगों ने बताया कि इस मुख्य मार्ग से हजारों लोग रोजाना गुजरते हैं जिसमें बच्चे तथा बुजुर्ग भी शामिल हैं। जिन्हें इस जलभराव से ज्यादा खतरा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर पानी निकासी की व्यवस्था हो सकती है परंतु इस जलभराव की खाली करने का प्रयास भी नहीं किया जा रहा है ।

फरीदाबाद में 20 साल से डूब रहा ये गांव, लेकिन जलभराव से राहत नहीं दिला पा रहा है प्रशासन

सड़क के दोनों तरफ नालियां बनी हुई है जिसमें से जल को निकाला जा सकता है और जल भराव कम किया जा सकता है परंतु कोई भी इसका समाधान नहीं निकाल रहा है। इन सड़कों पर बीच-बीच में कई जगहों पर गड्ढे हैं जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और यदि ऐसे ही प्रशासन की ओर से लापरवाही दिखाई जाएगी तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this