HomeFaridabadफरीदाबाद की इस सड़क से लोगों को है खतरा, कभी भी हो...

फरीदाबाद की इस सड़क से लोगों को है खतरा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, प्रशासन की आंखें बंद ?

Published on

ग्रेटर फरीदाबाद के नहरपार क्षेत्र में भूपानी से खेड़ी गांव की ओर जाने वाली प्रमुख सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे दुपहिया वाहन चालकों को खासा खतरा झेलना पड़ रहा है।

फरीदाबाद की इस सड़क से लोगों को है खतरा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, प्रशासन की आंखें बंद ?

यह मार्ग न केवल खेड़ी गांव बल्कि आसपास की आवासीय सोसाइटियों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के कई स्कूलों से भी यह सड़क जुड़ी हुई है, जिससे बच्चों की दैनिक आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। दरअसल इस सड़क पर हल्की बारिश से भी जलभराव हो जाता है जिसके कारण यहां गड्ढा दिखाई नहीं देता। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ भी दुर्घटना हो सकता है।

फरीदाबाद की इस सड़क से लोगों को है खतरा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, प्रशासन की आंखें बंद ?

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी कोई उचित समाधान नहीं निकाला जा रहा है।

फरीदाबाद की इस सड़क से लोगों को है खतरा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, प्रशासन की आंखें बंद ?

सड़क के एक तरफ धंसी हुई हालत और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को गलत दिशा में चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और भी बढ़ गई है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this