HomeFaridabadफरीदाबाद में चारों ओर दिखाई देगी हरियाली, शुरू हुआ विशेष प्रोजेक्ट, पेड़ों...

फरीदाबाद में चारों ओर दिखाई देगी हरियाली, शुरू हुआ विशेष प्रोजेक्ट, पेड़ों की कटाई पर भी लगेगी रोक?

Published on

फरीदाबाद में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत फरीदाबाद की अरावली बेल्ट में फिर से हरियाली लौटाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। ‘ग्रीन वॉल इंडिया प्रोजेक्ट’ के तहत अब इस क्षेत्र की बंजर होती भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर इसे पुनर्जीवित किया जाएगा।

फरीदाबाद में चारों ओर दिखाई देगी हरियाली, शुरू हुआ विशेष प्रोजेक्ट, पेड़ों की कटाई पर भी लगेगी रोक?

जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद की भौगोलिक बनावट अरावली की तराई से गहराई से जुड़ी हुई है, लेकिन बीते कुछ समय में अवैध खनन, अनियंत्रित पेड़ कटाई और बढ़ते शहरीकरण ने इस क्षेत्र की पारिस्थितिकी को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। नतीजतन, हजारों हेक्टेयर भूमि पूरी तरह से बंजर हो चुकी है।

फरीदाबाद में चारों ओर दिखाई देगी हरियाली, शुरू हुआ विशेष प्रोजेक्ट, पेड़ों की कटाई पर भी लगेगी रोक?

जानकारी के मुताबिक हरियाणा में लगभग 24,990 हेक्टेयर भूमि को वेटलैंड के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा फरीदाबाद और गुरुग्राम के अरावली क्षेत्रों में आता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते पुनर्वनीकरण की दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए गए, तो यह इलाका भविष्य में और अधिक पारिस्थितिक असंतुलन का शिकार हो सकता है।

फरीदाबाद में चारों ओर दिखाई देगी हरियाली, शुरू हुआ विशेष प्रोजेक्ट, पेड़ों की कटाई पर भी लगेगी रोक?

प्रशासन द्वारा अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी तेज़ कर दी गई है। इसके साथ ही अब खाली पड़ी बंजर भूमि को हरियाली से ढकने के लिए रणनीतिक पौधारोपण की योजना बनाई जा रही है। यह परियोजना न केवल फरीदाबाद की पर्यावरणीय सेहत को बेहतर बनाएगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता सुधारने में भी योगदान दे सकती है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this