HomeGovernmentहरियाणा में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव, अब हर सामान के...

हरियाणा में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव, अब हर सामान के लिए अलग-अलग अंगूठा लगाना जरूरी

Published on

हरियाणा में लोगों को अब डिपो से राशन लेने में पहले से ज्यादा वक्त लग सकता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ई-पॉश मशीनों का सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया है, जिसके बाद अब गेहूं, चीनी और सरसों तेल जैसे अलग-अलग सामानों के लिए अलग-अलग बायोमैट्रिक सत्यापन करना अनिवार्य होगा। पहले यह प्रक्रिया केवल एक बार अंगूठा लगाने से पूरी हो जाती थी, लेकिन अब हर वस्तु के लिए तीन बार फिंगरप्रिंट देना होगा।

हरियाणा में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव, अब हर सामान के लिए अलग-अलग अंगूठा लगाना जरूरी

जानकारी के मुताबिक इस बदलाव का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। इससे न केवल गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि स्टॉक की निगरानी भी पहले से कहीं ज्यादा प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

हरियाणा में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव, अब हर सामान के लिए अलग-अलग अंगूठा लगाना जरूरी

राज्यभर में वर्तमान में 9,364 राशन डिपो संचालित हैं, जिनके माध्यम से हर माह करीब 67.65 करोड़ किलोग्राम से अधिक अनाज और आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाती हैं।

हालांकि तकनीकी दृष्टि से इस नई प्रणाली को बेहतर माना जा रहा है, परंतु इसके विपरीत डिपो संचालकों ने बताया कि इससे वितरण प्रक्रिया में विलंब होगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट नेटवर्क की धीमी गति के कारण मशीनें सुस्त पड़ सकती हैं।

हरियाणा में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव, अब हर सामान के लिए अलग-अलग अंगूठा लगाना जरूरी

पहले जहां एक लाभार्थी को 10 मिनट के भीतर राशन मिल जाता था, अब यह समय बढ़कर 25 से 30 मिनट तक हो सकता है। इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ेगा, बल्कि डिपो कर्मचारियों पर कार्यभार भी बढ़ेगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this