HomeFaridabadफरीदाबाद रिहायशी इलाकों में लटके बिजली के तार, हादसे का बना खतरा

फरीदाबाद रिहायशी इलाकों में लटके बिजली के तार, हादसे का बना खतरा

Published on

फरीदाबाद के कई रिहायशी क्षेत्रों में घरों और दुकानों के बाहर लटके बिजली के तार लोगों की चिंता का कारण बन गए हैं। खासकर एनआईटी-पांच के एफ ब्लॉक और आईटीआई रोड पर यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जहां सड़कों के किनारे तार झूलते नजर आते हैं। स्थानीय निवासी इन तारों से खुद को और अपने बच्चों को खतरे में महसूस कर रहे हैं।

फरीदाबाद रिहायशी इलाकों में लटके बिजली के तार, हादसे का बना खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार राह चलते लोग इन तारों से टकरा जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों को लेकर है, जो अक्सर घरों के बाहर खेलते हैं। लोगों का कहना है कि अगर किसी तार में करंट आ गया या कट लग गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

फरीदाबाद रिहायशी इलाकों में लटके बिजली के तार, हादसे का बना खतरा

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस मुद्दे को लेकर वे कई बार बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। न तो तारों को ठीक से बांधा गया है और न ही उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाया गया है।

फरीदाबाद रिहायशी इलाकों में लटके बिजली के तार, हादसे का बना खतरा

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन झूलते तारों को व्यवस्थित किया जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और आमजन को राहत मिल सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this