HomeFaridabadफरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में नौकरीपेशा मरीजों के लिए नई सुविधा,...

फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में नौकरीपेशा मरीजों के लिए नई सुविधा, अस्पताल का बदला समय

Published on

फरीदाबाद के एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को अब दवा लेने में पहले जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विशेषकर नौकरीपेशा लोगों को राहत देते हुए अस्पताल प्रशासन ने सुबह जल्दी दवा वितरण की सुविधा शुरू की है। अब मरीज सुबह 7:30 बजे से ही दवा ले सकेंगे, जिससे उन्हें समय पर अपने कार्यस्थल पहुंचने में आसानी होगी।

फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में नौकरीपेशा मरीजों के लिए नई सुविधा, अस्पताल का बदला समय

इसके लिए पुरुष और महिला दोनों सेक्शनों में एक-एक अतिरिक्त दवा काउंटर की व्यवस्था की गई है, जो दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। जिन मरीजों को किसी कारणवश उसी दिन दवा नहीं मिल पाती, वे अगली सुबह टोकन सिस्टम के माध्यम से अपनी दवा प्राप्त कर सकते हैं।

फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में नौकरीपेशा मरीजों के लिए नई सुविधा, अस्पताल का बदला समय

वहीं, अस्पताल में पहले से लागू टोकन प्रणाली भी धीरे-धीरे मरीजों को राहत दे रही है। हालांकि अभी भी टोकन लेने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है, लेकिन लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। रोज़ाना अस्पताल में 3,000 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में इस प्रणाली से भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।

फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में नौकरीपेशा मरीजों के लिए नई सुविधा, अस्पताल का बदला समय

डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में टोकन वितरण प्रक्रिया को और तेज करने के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाई जाएंगी। इससे मरीजों को जल्दी टोकन मिलने लगेगा और ओपीडी कार्ड व दवा वितरण की प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी।

फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में नौकरीपेशा मरीजों के लिए नई सुविधा, अस्पताल का बदला समय

इसके अतिरिक्त, सुबह 9 बजे से पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए दो-दो दवा काउंटर खोले जाते हैं, जो शाम 4 से 5 बजे तक खुले रहते हैं। वरिष्ठ नागरिकों और ट्रिपल ए श्रेणी के मरीजों के लिए विशेष दवा काउंटर भी सुबह 9 बजे से चालू हो जाते हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this