HomeFaridabadफरीदाबाद के दो प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर, दुर्घटना...

फरीदाबाद के दो प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर, दुर्घटना से लोग परेशान

Published on

फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र के अहमदपुर गांव से नरहावली गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण यह मार्ग अब जर्जर हो गया है, जिससे यहां से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है।

फरीदाबाद के दो प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर, दुर्घटना से लोग परेशान

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क अहमदपुर, नरहावली समेत कई गांवों को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ती है। रोजाना सैकड़ों लोग इसी रास्ते से नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए गुजरते हैं।

फरीदाबाद के दो प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर, दुर्घटना से लोग परेशान

अहमदपुर गांव के सरपंच बॉबी ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक और स्कूटी सवार आए दिन फिसल जाते हैं, जिससे कई बार लोग घायल भी हो चुके हैं। बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं, क्योंकि गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है।

फरीदाबाद के दो प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर, दुर्घटना से लोग परेशान

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की तुरंत मरम्मत की मांग की है। वहीं, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ग्रामीणों की शिकायत पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this