Homeपहचानें ये 11 संकेत, कैसे दैवीय शक्तियां कर रही हैं सहायता

पहचानें ये 11 संकेत, कैसे दैवीय शक्तियां कर रही हैं सहायता

Published on

संसार में बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें उनके जीवन में दैवीय सहायता मिलती है। किसी को ज्यादा तो किसी को कम। कुछ तो ऐसे है जिनके माध्यम से ऊपरी या दैवीय शक्तियां अच्छा काम करवाती है।


दैवीय शक्तियो के संकेत इस प्रकार हैं

अच्छा चरित्र – शास्त्र कहते है कि दैवीय शक्तियां सिर्फ उसकी ही मदद करती है, जो दूसरों के दुख को अपना दुख समझता है, जो बुराइयों से दूर रहता है, जो नकारात्मक विचारों से दूर रहता है। यदि आप समझते हैं कि मैं ऐसा ही हूं तो निश्‍चित ही दैवीय शक्तियां आपकी मदद कर रही है। आपको बस थोड़ा सा इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि आप अच्छे मार्ग पर है और आपको ऊपरी शक्तियां देख रही है।

पहचानें ये 11 संकेत, कैसे दैवीय शक्तियां कर रही हैं सहायता

ब्रह्म मुहूर्त – विद्वान लोग कहते है कि यदि आप अपने बचपन से लेकर जवानी तक ब्रह्म मूहर्त अर्थात रात्रि 3 से 5 के बीच उठते रहे है तो समझ जाएं कि दैवीय शक्तियां आपसे कुछ शुभ करवाना चाहती हैया। यह भी कहा जाता है कि गुणी प्रधान लोग इस समय में स्वत: ही उठ जाते है। कहते है कि इस काल में दुनिया के मात्र 13 प्रतिशत लोगों की ही नींद खुलती है।

सपने में देव दर्शन – यदि आपको सपने में आप देवी-देवताओं से वार्तालाप करते रहते हैं तो आप समझ जाइए कि दैवीय शक्तियां आप पर विराजमान है। नींद में सोते समय अगर देवी देवताओ के सपने आते है । ये दैवीय शक्ति कक संकेत है।

पहचानें ये 11 संकेत, कैसे दैवीय शक्तियां कर रही हैं सहायता

पूर्वाभास – यदि आपको आने वाली घटनाओं का पहले से ही आभास हो जाता है तो आपके ऊपर भगवान का हाथ है। आप समझ जाइए कि दैवीय शक्तियों की आप पर कृपा है। पूर्वाभास दैवीय शक्ति का संकेत है।

पारिवारिक प्रेम – अगर आपके परिवार में प्रेम अर्थात, आपकी पत्नी, बेटा, बेटी और आपके सभी परिजन आपकी आज्ञा का पालन कर रहे है, वे सभी आपसे प्यार करते है एवं आप भी उनसे प्यार कर रहे है तो आप समझ जाइए कि दैवीय शक्तियां आप से प्रसन्न है।

भाग्य से भी तेज – जीवन में आपको अचानक से लाभ प्राप्त हो जाता है। आपके किसी भी कार्य में किसी भी प्रकार की आपको बाधा उत्पन्न नहीं होती है और सभी कुछ आपको बहुत आसानी से मिल जाता है, तो आप समझ जाइए कि दैवीय शक्तियां आपकी मदद कर रही है।

पहचानें ये 11 संकेत, कैसे दैवीय शक्तियां कर रही हैं सहायता

सुगंधित वातावरण का अहसास – यदि कभी-कभी आपको यह महसूस होता है कि मेरे आसपास कोई है या आपको बिना किसी कारण ही अपने आसपास सुगंध का अहसास हो तो समझ जाइए कि अलौकिक शक्तियां आपके आसपास आपकी मदद के लिए है।

सुहानी हवा – आप पूजा कर रहे है और यदि आपको लगे कि अचानक सुहानी हवा का झोंका या प्रकाश पुंज आ गया और शरीर में सिहरन दौड़ने लगे। ऐसा तो पहले कभी हुआ नहीं तो समझिए कि देवी या देवता आप पर प्रसन्न है।

ठंडी हवा का घेरा – भूमि पर रहते हुए भी कभी-कभी आपको ठंडी का अनुभव हो कि मेरे आसपास बादल या ठंडी हवा का एक पुंज है , तो आप समझ जाइए दैवीय शक्ति ने विराजमान है। ऐसा अक्सर बहुत ज्यादा पूजा-पाठ करने वाले व्यक्ति के साथ होता है।

रोशनी का पुंज – अचानक ही आपको तेज रोशनी का ज्योति दिखाई दे जिसकी कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते या आपको अचानक ही कानों में मधुर संगीत सुनाई दे तो आप समझ, जाइए कि आप दैवीय शक्ति के सम्बन्ध में है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है, जो निरंतर ही अपने ईष्ट कर रहे होते है।

पहचानें ये 11 संकेत, कैसे दैवीय शक्तियां कर रही हैं सहायता

किसी की आवाज सुनाई देना – रात्रि में गहरी नींद में सो रहे हैं और आपको लगता है कि किसी ने मुझे आवाज दी और आप अचानक ही उठ जाते है, लेकिन फिर आपको लगता है कि यहां तो कोई नहीं है। ऐसा आपके साथ कई बार हो जाता है तो आप समझ जाइए कि आप पर किसी दैवीय शक्ति की मेहरबानी है। ऐसे समय मे भगवान जी का स्मरण करें।

Written By – Sonali

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...