HomeFaridabadगन्ने के मूल्य में मामूली बढ़ोतरी कर मनोहर सरकार ने किसानों के...

गन्ने के मूल्य में मामूली बढ़ोतरी कर मनोहर सरकार ने किसानों के साथ किया भद्दा मजाक : ललित नागर

Published on

प्रदेश की मनोहर सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में 10 रूपए की मामूली बढ़ोतरी को तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर ने ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए कहा कि यह मूल्यावृद्धि किसानों के साथ भद्दा मजाक है

और ऐसा करके भाजपा सरकार ने अपनी किसान विरोधी सोच का परिचय दिया है। यहां जारी एक प्रेस बयान में ललित नागर ने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य सरकार ने 340 से बढ़ाकर 350 प्रति क्विंटल किया है, जो कि इस महंगाई के दौर में किसानों को कोई लाभ नहीं पहुंचाएगा क्योंकि आज के दौर में बीज, खाद,

गन्ने के मूल्य में मामूली बढ़ोतरी कर मनोहर सरकार ने किसानों के साथ किया भद्दा मजाक : ललित नागर

कीटनाशक आदि के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि के चलते खेती करना किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है, ऐसे में खट्टर सरकार द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के बजाए उनकी फसलों में नाममात्र की मूल्यावृद्धि करके उनका मजाक उड़ा रही है।

उन्होंने कहा कि एक तो वैसे ही देश का अन्नदाता किसान कोरोना महामारी और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के चलते किसान हताश और परेशान है, ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि गन्ने के समर्थन मूल्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल वृद्धि करके उन्हें राहत पहुुंचाएंगे

परंतु इसके उल्ट मुख्यमंत्री ने मात्र दस रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि कर उन्हें निराश किया है। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि गन्ने के समर्थन मूल्य में कम से कम 50 रूपए प्रति क्विंटल की मूल्यावृद्धि की जाए, जिससे किसानों को इस महंगाई के दौर में राहत मिल सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this