Homeप्यार करने के लिए 2 घंटे पूरे गांव की बिजली काट देता...

प्यार करने के लिए 2 घंटे पूरे गांव की बिजली काट देता था मिस्त्री, लाइट ऑफ कर प्रेमिका को देता था सिग्नल

Published on

प्यार के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। कभी – कभी तो ऐसी हरकते भी कर लेते हैं जिससे सामने वाले को यकीन ही नहीं होता है। ऐसा ही मामला पुर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के गनेशपुर डहरिया आदिवासी टोला से आया है। यहाँ के लोग लगातार बिजली के आँख मिचौली से परेशान थे। भीषण गर्मी में लोग इसको लेकर सरकार को कोस रहे थे।

बिचारे लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरकार का किया धरा नहीं है बल्कि एक इंसान का काम है। हर 2 3 दिन में गाँव की बिजली 2 3 घंटे के लिए गायब हो जाया करती थी, जबकि इसके आसपास के गाँव मे बिजली रहती थी। वहीं बिजली कटने की वजह जब लोगो को पता चला तो सभी हैरान रह गए।

प्यार करने के लिए 2 घंटे पूरे गांव की बिजली काट देता था मिस्त्री, लाइट ऑफ कर प्रेमिका को देता था सिग्नल

पहले तो सभी सन्न हो गए कि ऐसा सचमे हुआ है? किसी को यकीन नहीं हो रहा था। दरअसल परोरा गाँव का रहने वाला बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय का प्रेम प्रसंग आदिवासी जमाई टोला के आदिवासी युवती से था। बिजली मिस्त्री को जब भी युवती से प्यार करने का मन होता था वह गाँव का बिजली काटकर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो रंगरेलिया मनाते थे। इस बात की भनक युवती के पड़ोसी को लग गई।

प्यार करने के लिए 2 घंटे पूरे गांव की बिजली काट देता था मिस्त्री, लाइट ऑफ कर प्रेमिका को देता था सिग्नल

फिर लोगों ने इन्हे मज़ा चखाने का सोचा। सोचे भी क्यों काम ही ऐसा किया इन्होनें। जैसे ही गाँव की बिजली कटी लोगो को पता चल गया कि फिर दोनों मिलने वाले है। जिसके बाद गाँव वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।इधर बिजली कटने पर युवती भी अपने आशिक का सिग्नल मिलते ही तैयार थी। जैसे ही बिजली मिस्त्री युवती के घर मे घुसा ग्रामीणों ने रंगे हाथ दोनो को पकड़ लिया।

प्यार करने के लिए 2 घंटे पूरे गांव की बिजली काट देता था मिस्त्री, लाइट ऑफ कर प्रेमिका को देता था सिग्नल

ग्रामीणों में काफी रोष उत्त्पन हो गया था। इससे वह परेशान थे काफी। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों का सर मुड़वाकर और जूता चप्पल का माला पहनाकर गाँव मे घुमाया गया।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this