HomeGovernmentकेंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा को दी नई सौगात, अब...

केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा को दी नई सौगात, अब दिल्ली से जयपुर जाना होगा आसान

Published on

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज हरियाणा और राजस्थान में 1407 करोड़ रुपये की 19 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह,  राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला, राज्यवर्धन सिंह राठौर, रामचरण बोहरा, राज्य के मंत्री और सभी सांसद-विधायक, अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इन परियोजनाओं के निर्माण से राज्यों में रोजगार में वृद्धि के साथ-साथ पर्यटन, कृषि, उद्योग और व्यापार में प्रगति होगी। साथ ही समय और ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण कम होगा। एंबिएंस मॉल के पास यू-टर्न बनने से दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम से राहत मिलेगी।

केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा को दी नई सौगात, अब दिल्ली से जयपुर जाना होगा आसान

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर विभिन्न फ्लाई ओवरों के बनने से हाईवे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। एनएच-48 पर विभिन्न बड़े और छोटे पुलों के निर्माण से आसपास के इलाकों को जलजमाव से निजात मिलेगी और लोगों का आवागमन भी सुगम होगा।

केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा को दी नई सौगात, अब दिल्ली से जयपुर जाना होगा आसान

आपको बता दे,  धारूहेड़ा-भिवाड़ी लिंक रोड बनने से धारूहेड़ा शहर को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही इन परियोजनाओं से दिल्ली-जयपुर के बीच यात्रा दूरी कम हो जाएगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this