
विधायक नीरज शर्मा द्वारा बताया गया कि उनको ज्ञात हुआ है कि 200 करोड़ के घोटाले के अंदर आज सतवीर नामक ठेकेदार को विजिलेंस विभाग द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया उसे 6 दिन की रिमांड पर लिया गया। अगर इसकी सही तरीके से जांच की जाए तो यह कई हजार करोड़ों का घोटाला निकलेगा लेकिन मुझे ऐसा लगता है सरकार सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़कर बड़े मगरमच्छों को बचाना चाहती है क्योंकि इस भ्रष्टाचार में सरकार के कई बड़े बड़े अधिकार संलिप्त है।
वार्ड 14 के टेंडर 54 लाख को इनहंस करके एक करोड़ 97 लाख का कर दिया क्या जबकि इससे बड़ा उदाहरण विधानसभा में उठाया गया था जिसमे 5 लाख 52 हजार के टेंडर को इनहंस करके लगभग दो करोड़ का कर दिया गया उसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं। विधायक श्री नीरज शर्मा का कहना था कि हरियाणा की पूर्ण जनता इस घोटाले को देख रही है सरकार इस पर लीपापोती ना कर कर सब पर बराबर की कार्रवाई करें और जो मामले अभी तक लंबित हैं उन पर तुरंत एफ आई आर दर्ज कर दोषी अधिकारियों को गिरफ्तार करें।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…