Categories: CrimeFaridabad

फ़रीदाबाद क्राइम ब्रांच टीम ने पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपियों को किया गिरफ़्तार



जेसीबी चौक पर कल हुई स्नैचिंग के आरोपियों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच 65 की टीम पर हमला करने के मामले में डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कलंद्र कॉलोनी के रहने वाले जहीर, मोनिका तथा शकीला का नाम शामिल है।

कल शाम को कंट्रोल रूम से जेसीबी चौक के बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपियों द्वारा पास किसी व्यक्ति के साथ 20 हजार रूपए की स्नैचिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही क्राइम ब्रांच 65 की टीम हरकत में आ गई और खुफिया तंत्रों के आधार पर उन्होंने आरोपियों की पहचान कर ली। आरोपियों की धरपकड़ के लिए बस स्टैंड चौकी एरिया स्थित कलंद्र कॉलोनी में पहुंची जहां पर आरोपी पक्ष से 20/25 महिलाओं ने चाकू छूरी तथा लाठी डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई। मुलाजिमों को अस्पताल में भर्ती करवा कर उनका मेडिकल करवाया गया जहां क्राइम ब्रांच प्रभारी ब्रह्म प्रकाश, एएसआई ईश्वर, सिपाही अनिल तथा सिपाही संदीप की चोट को एमएलआर रिपोर्ट करवाई गई।



इस मामले में डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत आगे की कार्रवाई करते हुए इस मामले में क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने दो महिलाओं सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मोटरसाइकिल उनके पड़ोसियों की है और उन्हें बचाने के लिए ही उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा स्नैचिंग करने वाले आरोपियों तथा पुलिस पार्टी पर हमले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago