Categories: Trending

सोनम कपूर के ससुराल में हुई चोरी, करोड़ो के गहने और नगदी गायब, 34 नौकरो पर अटकी शक सुई

बॉलीवुड अभिनेत्री औरऔर उनके पति आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर में चोरी हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल के घर से 2.4 करोड़ की जूलरी और कैश लेकर चोर फरार हुआ है. सोनम कपूर और आनंद आहूजा का घर दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित है. यहां आनंद के पेरेंट्स हरीष आहूजा, मां प्रिया आहूजा और दादी सरला आहूजा रहते हैं.

मामला बेहद हाईप्रोफाइल होने की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन कर दिया है। घर में 25 नौकर, 9 केयर टेकर के अलावा चालक और माली व अन्य कर्मचारी भी काम करते हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। मामला हाइप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने अब तक इसे दबा रखा था। अभी यह संज्ञान में आया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार सोनम कपूर की ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है।

सोनम की सास ने तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उनके स्टाफ से मामले में पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दिल्ली पुलिस 25 कर्मचारियों, 9 केयरटेकर, ड्राइवर, माली और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है की घटना की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है जो फिलहाल सबूतों की जांच कर रही है. गुगुलोथ ने कहा, ‘जांच अभी भी जारी है.’

पुलिस ने शिकायत पर मामला (एफआईआर नंबर 41/22) दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब एक वर्ष की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तुगलक रोड़ थाने की कइ पुलिस मामले की जोर-शोर से तलाश कर रही हैं। सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा अपने चाचा सुनील के साथ कैलिफोर्निया में रहते हैं। वह अक्सर आते-जाते रहते हैं। पीड़ित परिवार का सांई एक्सपोर्ट कपड़ों की कंपनी की है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago