Categories: Politics

AAP की मांग : हरियाणा में एक विधायक एक पैंशन पर लगे मुहर, आप नेता निर्मल सिंह ने छोड़ी तीन पैंशन


हरियाणा की आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. हाल ही में आप में शामिल हुए व चार बार विधायक रह चुके निर्मल सिंह ने एलान किया है कि वह अपनी तीन बार की पेंशन छोड़ रहे हैं. बता दें कि निर्मल सिंह चार बार विधायक रहने के नाते उन्हें 4 पेंशन मिलती है. उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वारा विधायक को एक पेंशन दिए जाने के फैसले का समर्थन करते है और उससे प्रभावित होकर अपनी तीन पेंशन छोड़ रहे हैं.

इसके लिए वे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सूचित करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश आम आदमी पार्टी में कोई भी विधायक एक से ज्यादा पेंशन नहीं लेगा. इससे करोड़ों रुपयों की बचत होगी, जिन्हें जनता की सेवा और सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा.



यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी गई. इस दौरान आप प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता, निर्मल सिंह व अन्य नेता मौजूद रहे.
निर्मल सिंह ने कहा कि हर साल करोड़ों रुपए विधायकों को कई कई पेंशन देकर खर्च किए जा रहे हैं जोकि फिजूल खर्ची है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि उनका साफ कहना है कि हम राजनीति करने नहीं, देश की राजनीति बदलने आए हैं। यह बदल भी रही है।

आगे केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि “अरविंद केजरीवाल ने शुरू में ही एलान कर दिया कि हम राजनीति करने नहीं, देश की राजनीति बदलने आए हैं. यह बदल भी रही है. हम एलान करते हैं कि आज के बाद आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता एक से ज्यादा पेंशन नहीं लेगा”


इसके बाद उन्होंने हरियाणा सरकार से यह भी मांग की है कि पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी एक विधायक एक पेंशन नियम लागू किया जाए.

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago