Categories: EntertainmentIndia

आज है बॉलीवुड के बाजीराव का जन्मदिन, जानिए रणवीर सिंह के संघर्ष की कहानी

नाम रणवीर सिंह नाम तो आप लोगों ने सुना ही होगा अपनी बेहतरीन अदाकारी के बदौलत बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले रणवीर सिंह का आज बर्थडे है. आज वे पूरे 35 वर्ष के हो चुके है.

रणवीर सिंह के फैंस उनको अलग अलग तरीके से सोशल मिडीया पर बर्थडे विश कर रहें है.बॉलीवुड में रणवीर सिंह को एक स्टाईलिश स्टार के तौर पर भी जाना जाता है क्योंकी वो हर किरदार में अपने आप को एक अलग रूप में पेश करते है. फिल्मो के अलावा रियल लाईफ में भी वे फैशन के दिवाने है.

आज है बॉलीवुड के बाजीराव का जन्मदिन, जानिए रणवीर सिंह के संघर्ष की कहानी

समय – समय पर वो अपना लुक बदलते रहते है.

उनकी फैमिली भी उनकी तरह ही फैशनेबल है. रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के जोशीले अभिनेता को अभिनय में उनके एक खास हुनर के लिए जाना जाता है। उनकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि वह फिल्म की शुरुआत में जितनी ऊर्जा दिखाते हैं उतनी ही ऊर्जा उनके अभिनय में अंत तक बनी रहती है।

उनकी यही खासियत उन्हें हिंदी सिनेमा के बाकी अभिनेताओं से अलग करती है। गिनती में बहुत ही कम फिल्में करने के बावजूद रणवीर की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में होती है। इसका एक कारण यह भी है कि उन्होंने अपने मात्र 10 साल के फिल्मी करियर में ही अपने अभिनय के दम पर चार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं

आज रणवीर सिंह के बर्थे पर जानते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बाते –

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है.उनक जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई के एक सिंधी – सिख परिवार में हुआ था. इनके पिता जगजीत सिंह भवनानी जो एक सफल बिजनेसमैन है और मां अंजु भवनानी एक होम मेकर है. रणवीर सिंह की एक बड़ी बहन रितीका सिंह भवनानी है जो फिल्मो में काम करती है.

रणवीर सिंह का संबंध अभिनेता अनिल कपूर के खानदान से भी है.अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भवनानी के भतीजे है रणवीर सिंह. इस तरह से अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और रिया कपूर से कजन का रिश्ता भी है.

रणवीर सिंह को बचपन से ही फिल्मो में एक्टिंग करने का बड़ा शौक था. पढ़ाई के दौरान उनका यह शौक कुछ समय के लिए भले ही अलग हो गया था ,लेकिन इंडियाना युनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री लेने के बाद वे पुन: भारत लौटे और अपने लक्षय की ओर चल दिए.

रणवीर सिंह ने कई फिल्मो में ऑडिशन दिया. ऑडिशन के दौरान उनका चयन यशराज फिल्म्स की 2010 में आनेवाली फिल्म बैंड बाजा बरात के लिए उनका चयन किया गया. रणवीर सिंह ने अपने बेहतर एक्टिंग के बदौलत दर्शको का दिल जीत लिया. फिल्म हिट साबित हुई और यही से उनकी फिल्मी करियर में चार चांद लग गए. इस फिल्म में सफल अभिनेता के लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का फ्ल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया.

इसके बाद रणवीर सिंह ने कई हिट फिल्मो में काम किया, लेडिज वर्सेज रिक्की वेल, बाजीराव मस्तानी, बेफिक्रे, पद्मावत आदि फिल्मो ने उनको प्रतिष्ठित अभिनेताओ की सूंची में लाकर खड़ा कर दिया.

साल 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गलियो की रामलीला मे रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण ने साथ काम किया था. इसी दौरान दोनो एक-दूसरे के करीब आए और यही से उनकी प्यार की शुरूआत हुई. रणवीर सिंह ने 2018 में दीपिका पादुकोण संग सादी रचाई. यह शादी राजसी तरीके से इटली के लेक कोमो में हुई.

रणवीर सिंह का फिल्मी करियर

रणवीर सिंह अब तक कई फिल्मो मे काम कर चुके हैं। जिसमें से उनके कुछ बेहद ही मशहूर किरदार हैं जो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आए हैं रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा के साथ बैंड बाजा बारात से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और बिट्टू शर्मा के किरदार को लोगों के दिलों से जोड़ दिया। इस फिल्म से लेकर पद्मावत तक, रणवीर ने सिल्वर स्क्रीन पर कई रोल्स निभाए और अपनी शानदार एक्टिंग से उनमें जान भर दी। आइये उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस पर एक नज़र डालते हैं।

बैंड बाजा बारात

साल 2010 में जब ये फिल्म रिलीज हुई तो हिट साबित हुई। रणवीर सिंह ने बिट्टू शर्मा नाम के लड़के का रोल निभाया, जो बेफिक्र रहता है।उन्होंने अपनी एक्टिंग से इस किरदार को यादगार बना दिया।

पद्मावत

इस फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में छा गए थे। उन्होंने अपने चेहरे के हावभाव से फैंस को दीवाना कर दिया। वो अपने किरदारों में इस तरह घुस जाते हैं कि स्क्रीन पर उन्हें रणवीर के रूप में पहचानना मुश्किल होता है। संजय लीला भंसाली की ये मूवी साल 2018 में रिलीज हुई थी।

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी 2015) में एक बार फिर उन्होंने अपने किरदार में जान फूंक दी। रणवीर ने बाजीराव का रोल निभाया था। पत्नी के प्रति प्रेम दिखाना हो या फिर प्रेमिका, उन्होंने शानदार एक्टिंग की।

रामलीला

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर ने प्यार के जुनून को अपनी अदायगी से खूबसूरती से बिखेरा। उनकी और दीपिका की जोड़ी को भी खूब सराहा गया था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी।

गली ब्वॉय

इस फिल्म में रणवीर ने मुंबई की गलियों में छिपे एक टैलेंटेड लड़के का किरदार निभाया और एक बार फिर दर्शकों की वाहवाही बटोर ली। इसमें रणवीर और आलिया भट्ट की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आई। ‘गली ब्वॉय’ को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था।

Written by – Abhishek

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago