HomeIndiaवरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे पर की थप्पड़ों की बरसात -...

वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे पर की थप्पड़ों की बरसात – See Video

Published on

वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे पर की थप्पड़ों की बरसात :- मित्रों जैसा कि अभी शादियों का माहौल चल रहा है सोशल मीडिया पर शादी से संबंधित काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें तरह-तरह के हंसी मजाक या फिर कुछ ट्रेजेडी भरे वीडियो देखने को मिल रहे हैं।

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन ने शादी के ही दिन कुछ ऐसा कर दिया कि देखने वाला हर कोई हैरान है।

viral fight dulha vs dulhan
वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे पर की थप्पड़ों की बरसात

दूल्हा हुआ हैरान तो दुल्हन ने उठा लिया हाथ

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि दुल्हन ने दूल्हे को जयमाल के दौरान थप्पड़ मारा। इस दौरान दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर था। यह घटना हमीरपुर जिले के लल्लापुरा थाना क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव की है।

इसी गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता जालौन जिले के रवि कांत अहिरवार से तय किया। 17 अप्रैल को दोनों की शादी थी।

dulha dulhan fight
वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे पर की थप्पड़ों की बरसात

शादी में दूल्हा के ऊपर दुल्हन ने उठाया हाथ वीडियो वायरल 

बारात आने तक तो सब कुछ ठीक था। जैसे ही जय माल का कार्यक्रम शुरू हुआ दूल्हे ने दुल्हन की तरफ़ जयमाला बढ़ाई उसी समय दुल्हन भड़क गई और उसने दूल्हे का जय माल छीन कर फेंक दिया और एक साथ कई झापड़ मारे और उसके बाद दुल्हन स्टेज पर उतर कर चली गई। वहां मौजूद लोग काफी हैरान थे। फिर उसी समय लड़के वाले भी काफी भड़क गए।

बहस में दुल्हन ने किया मर्यादा को पार

बहस के दौरान दोनों पक्ष में काफी मारपीट हुई कुछ लोग घायल हो गए ऐसे समय में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस में आने के बाद दोनों के बीच समझौता कराया और तब जाकर दुल्हन का फिर से आगमन हुआ और उस शादी संपन्न हुई। परंतु लोगों के बीच आखिरकार तक यही प्रश्न रहा की दुल्हन ने दूल्हे को क्यों मारा।

dulhan ne mara thappad
वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे पर की थप्पड़ों की बरसात

फिलहाल वीडियो वायरल होते काफी लोगों ने देखा उसी के संग कुछ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कि एक यूजर ने लिखा

शादी हो गई हो लेकिन दोनों जिंदगी भर खुश नहीं रह पाएंगे दूल्हा घर में दुल्हन से बदला तो जरूर लेगा और लड़की को भी कोई हक नहीं था उसे मारने का

वही दूसरे यूजर ने लिखा

“शादी के बाद दूल्हे का क्या हाल करेगी दुल्हन या तो भगवान ही जाने ”

वहीं एक यूजर ने लिखा

” जबरदस्ती की शादी का ऐसा ही अंत होता है ”

वही काफी लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा यह गंभीर मामला है दूल्हे को इस तरह का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए जब शादी ही नहीं करनी थी तो लड़की को पहले मना कर देना चाहिए।वही एक शख्स ने कहा

“लगता है दुल्हन को अचानक बॉयफ्रेंड की याद आ गई होगी “

देखें विडीओ :-

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...